[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलवर-भिवाड़ी : पाकिस्तान जाने के लिए अंजू ने बोले सात झूठ:पति से कहा- जयपुर जा रही हूं; कंपनी को बताया कि गोवा जाना है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरराजस्थानराज्य

अलवर-भिवाड़ी : पाकिस्तान जाने के लिए अंजू ने बोले सात झूठ:पति से कहा- जयपुर जा रही हूं; कंपनी को बताया कि गोवा जाना है

पाकिस्तान जाने के लिए अंजू ने बोले सात झूठ:पति से कहा- जयपुर जा रही हूं; कंपनी को बताया कि गोवा जाना है

अलवर-भिवाड़ी :  पिछले दिनों पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद अब भारत से पाकिस्तान गई अंजू की लव स्टोरी चर्चा में है। सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन से मिलने नोएडा आ गई, तो अंजू अपने कथित प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान पहुंच गई। इस समय वह पाकिस्तान के दीर बाला में नसरुल्लाह के घर में रह रही है।

सीमा हैदर ने भारत पहुंचने की जो कहानी सुनाई है, पुलिस से लेकर IB अब तक उसकी परतें नहीं खोल पाई है। सीमा और अंजू की कहानियों में जो सबसे बड़ी समानता है, वो है परत दर परत झूठ। दैनिक भास्कर ने जब अंजू की कहानी को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि दोनों ही मामलों में सीमा पार करने के लिए कई झूठ बोले गए।

यह अंजू और नसरुल्लाह के पासपोर्ट की फोटो है। अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान गई है और वहां नसरुल्लाह के घर में ही रह रही है।
यह अंजू और नसरुल्लाह के पासपोर्ट की फोटो है। अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान गई है और वहां नसरुल्लाह के घर में ही रह रही है।

सीमा और अंजू की कहानी में जो सबसे बड़ा अंतर है, वो ये कि अंजू वीजा लेकर कानूनी तरीके से पाकिस्तान गई है। इसके लिए उसे दो साल इंतजार भी करना पड़ा। अब सिलसिलेवार तरीके से भास्कर की पड़ताल में देखिए सात झूठी सूचनाएं, जो अंजू ने घर, परिवार और ऑफिस में बताई थीं।

अंजू 20 जुलाई को घर से निकली। पति ने पूछा- कहां जा रही हो? जवाब मिला- जयपुर। यह उसका पहला झूठ था। वह जयपुर नहीं बल्कि दिल्ली जा रही थी। पति का दूसरा सवाल था- जयपुर में क्या काम है? जवाब मिला- सहेली से मिलना है। यह भी झूठ था, क्योंकि जयपुर में उसकी कोई सहेली नहीं थी। पति को जयपुर में सहेली से मिलने की बात कहकर अंजू दिल्ली के लिए निकली।

उसका पति अरविंद यही कह रहा है कि मेरी पत्नी मुझे झूठ बोलकर भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंच गई। 22 जुलाई तक उसकी पत्नी वॉट्सऐप पर बात करती रही, लेकिन उसे भनक नहीं लगने दी कि वह कहां है।

अंजू पाकिस्तान पहुंच चुकी थी। परिवार समेत किसी को इसकी कानों-कान खबर नहीं थी। इसी बीच मीडिया में खबर आई कि राजस्थान की एक महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। यह अंजू ही थी। जब भिवाड़ी में अंजू के पति अरविंद को इसका पता चला तो उसने अंजू को वॉट्सऐप कॉल किया। उसने अंजू से पूछा- तुम कहां हो? जवाब मिला- लाहौर हूं, अपनी सहेली के पास।

अंजू ने यहां दो झूठ बोले- पहला कि वह लाहौर में है और दूसरा कि वह सहेली के घर है, जबकि 22 जुलाई को ही नसरुल्लाह उसे पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के जिला दीर बाला में अपने घर ले गया था।

अंजू भिवाड़ी की एक निजी कंपनी में डेटा ऑपरेटर का काम करती थी। उसे नौकरी प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए मिली। छुट्‌टी का आवेदन भी वह प्लेसमेंट एजेंसी को ही देती थी। पाकिस्तान जाने के लिए उसे छुट्‌टी की जरूरत थी। वह अच्छी तरह से जानती थी कि सही कारण बताने पर दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए उसने छुट्‌टी के लिए भी झूठ बोला। उसने कहा कि उसे बहन से मिलने गोवा जाना है।

दैनिक भास्कर ने इसके लिए प्लेसमेंट एजेंसी के मैनेजर अशोक चौधरी से बात की। उन्होंने बताया कि पिछले साल जून में उनकी एजेंसी के जरिए अंजू का प्लेसमेंट हुआ था। उसने 14 जुलाई को गोवा जाने की बात कहकर 10 दिन की छुट्टी ली थी। इस हिसाब से उसे 24 जुलाई को वापस आना था, लेकिन वो नहीं आई। अंजू की बहन गोवा में रियल एस्टेट का काम करती है। उसने साल भर पहले बेंगलुरु के व्यवसायी से लव मैरिज की है।

अंजू के पति ने रविवार को देर रात वॉट्सऐप पर बात की। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का हालचाल पूछा। इसके बाद अरविंद ने अंजू से पूछा कि तुम्हारा भिवाड़ी आने का क्या प्लान है। इस पर अंजू ने अपने पति को सलाह दी कि मीडिया से दूर रहना और कुछ मत करना, मेरे लिए प्रॉब्लम खड़ी हो जाएगी।

जब उसके पति ने पूछा कि मीडिया में यह सब क्या चल रहा है, तुम वहां शादी कर रही हो? इस पर अंजू का जवाब था कि ऐसा कुछ नहीं है।

मीडिया रिपोट्‌र्स की मानें तो अपने पति को शादी से इनकार करने वाली अंजू ने रविवार को पाकिस्तान में स्थानीय पत्रकारों को बताया कि वो नसरुल्लाह से प्यार करती है। अंजू ने बताया कि पहले उनकी बातचीत फेसबुक पर हुई। उनकी दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई, जिसके बाद उसने अपना देश छोड़कर पाकिस्तान जाने का फैसला किया। वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक नसरुल्लाह और अंजू दोनों ने पाकिस्तान में पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। शादी करना चाहते हैं, इसलिए वो पाकिस्तान में मिलने आई है। वहीं अंजू ने खुद को पुलिस को ईसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाली तलाकशुदा महिला बताया।

अंजू ने पाकिस्तान में जाने के लिए वीजा आवेदन करते हुए अंग्रेजी में कारण लिखा, ‘Visit Visa To Come Pakistan For Marriage’ यानी पाकिस्तान में शादी के लिए विजिट वीजा। इसके साथ ही वीजा में अपना प्रोफेशन होटल मैनेजर बताया है।

अंजू को पाकिस्तान द्वारा वीजा दिया गया, जिसमें उसका प्रोफेशन होटल मैनेजर लिखा गया है। सबसे नीचे लिखा गया है कि विजिट करने का कारण शादी है।
अंजू को पाकिस्तान द्वारा वीजा दिया गया, जिसमें उसका प्रोफेशन होटल मैनेजर लिखा गया है। सबसे नीचे लिखा गया है कि विजिट करने का कारण शादी है।

यहां ये क्लियर नहीं है कि अंजू ने अपनी शादी के लिए लिखा है या किसी शादी समारोह में शामिल होने के बारे में जिक्र किया है। हालांकि नसरुल्लाह ने भी अपने किसी बयान में यहां शादी होने की बात नहीं कही है। यानी पाकिस्तान में अंजू के एकमात्र परिचित के यहां तो कोई शादी नहीं थी। ऐसे में वह किसकी शादी में गई, यह क्लियर नहीं है।

दुनिया के सामने अंजू की अब तक 20 से 24 जुलाई तक, यानी चार दिन की कहानी है। इसमें हर कदम पर झूठ सामने आया है। ऐसे में सवाल उठता है कि पाकिस्तान जाने के लिए अगर अंजू ने कानून का पालन किया भी है तो उसने अपने पति, कंपनी और अपने रिश्तेदारों को इस बारे में क्यों नहीं बताया। वह इन सभी से झूठ क्यों बोलती रही।

अंजू के घर उसके पति अरविंद से सवाल-जवाब के लिए पुलिस और मीडिया का तांता लग गया। इसके बाद सोमवार दोपहर 1 बजे अरविंद अपने परिवार के साथ कहीं चला गया। उनका फ्लैट लॉक है।
अंजू के घर उसके पति अरविंद से सवाल-जवाब के लिए पुलिस और मीडिया का तांता लग गया। इसके बाद सोमवार दोपहर 1 बजे अरविंद अपने परिवार के साथ कहीं चला गया। उनका फ्लैट लॉक है।

अंजू का परिवार घर छोड़कर गया, फ्लैट पर ताला
इस मामले में अंजू का परिवार कई सवालों का सामना कर रहा है। उसके पति से लेकर बच्चों तक को कई बार पुलिस और मीडिया का सामना करना पड़ा है। सोमवार दोपहर 1 बजे से अंजू का पूरा परिवार घर से गायब है। अंजू के फ्लैट पर ताला लगा हुआ है। अंजू का पति और बच्चे कहां हैं, इस बारे में सोसाइटी के लोग और गार्ड कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस से भी उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।

भिवाड़ी स्थित टेरा एलीगेंस सोसाइटी में अब पूछताछ करने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।
भिवाड़ी स्थित टेरा एलीगेंस सोसाइटी में अब पूछताछ करने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

अब पूछताछ के बाद ही सोसाइटी में एंट्री
पूरे दिन पुलिस और मीडिया की हलचल की वजह से अब सोसाइटी में एक डर का माहौल है। कोई भी व्यक्ति किसी से भी बात करने से डर रहा है। सोसाइटी में जाने वाले हर शख्स को पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। मीडिया कर्मियों को भी काफी पूछताछ के बाद ही बिल्डिंग में एंट्री मिल रही है।

अंजू मध्य प्रदेश की रहने वाली, 2007 में हुई थी शादी
प्रेम में पाकिस्तान पहुंची अंजू के पति अरविंद ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बलिया (UP) का रहने वाला है। पत्नी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। अरविंद मूलतः क्रिश्चियन है, जबकि अंजू के पिता शादी के कुछ साल पहले क्रिश्चियन कनवर्ट हुए थे।

इस मामले में सेंट्रल मिनिस्ट्री ही जानकारी देगी: DSP
भिवाड़ी DSP सुजीत शंकर ने बताया कि भिवाड़ी की सोसाइटी में रह रहे उसके पति और बच्चे कहां चले गए हैं, इस विषय में उनको जानकारी नहीं है। वहीं अब इस मामले में सेंट्रल मिनिस्ट्री ही कुछ बता पाएगी कि वह किस रास्ते से गई है। यह पुलिस के ज्यूरिस्डिक्शन में नहीं है। 2020 में उसने पासपोर्ट बनवाया था। वह तो बिल्कुल लीगल है। अभी किसी ने भी पुलिस में कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है।

2-3 साल से कॉन्टैक्ट में थे अंजू और नसरुल्लाह
2020 में अंजू (34) को फेसबुक पर खैबर पख्‍तूनख्‍वा का रहने वाला नसरुल्लाह (29) मिला। फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हुई और बातें हुईं। फेसबुक से वॉट्सऐप कनेक्शन बना। घंटों बातें होने लगीं और प्‍यार हो गया। नसरुल्लाह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू की 15 साल की एक लड़की और 6 साल का लड़का है।

अंजू लंबे समय से पाकिस्तान जाने की प्लानिंग कर रही थी। 2020 में उसने पासपोर्ट बनवा लिया था। 21 जून को अंजू ने पाकिस्तान में शादी का कारण बता कर वीजा अप्लाई किया था।

20 जुलाई को भिवाड़ी से निकली
अरविंद ने बताया कि 20 जुलाई को अंजू पैकिंग कर के घर से निकली। इस बीच अरविंद ने अंजू को काफी बार फोन भी लगाया, लेकिन फोन बंद आ रहा था। इसके बाद दिन में सोशल मीडिया पर कॉल कर उसने पति को बताया कि वह लाहौर में अपनी सहेली के पास है और तीन-चार दिन बाद वापस आ जाएगी। लेकिन, बाद में पता चला कि वो पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्लाह से मिलने खैबर पख्तूनख्वा के दीर पहुंच गई है।

अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया कि वो जयपुर जा रही है। अगले दिन जब उसके पति ने पूछा तो बताया कि वो अपनी सहेली से मिलने लाहौर जा रही है।
अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया कि वो जयपुर जा रही है। अगले दिन जब उसके पति ने पूछा तो बताया कि वो अपनी सहेली से मिलने लाहौर जा रही है।

पख्तूनख्वा में नसरुल्लाह के घर है अंजू
इस समय अंजू दीर बाला में नसरुल्लाह के घर में रह रही है। दीर बाला के DPO (डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर) मोहम्मद मुश्ताक़ ने अंजू की वहां मौजूदगी की पुष्टि की है। मुश्ताक के मुताबिक, अंजू के पास एक महीने तक रहने के लिए पूरे दस्तावेज और वीजा है।

पाकिस्तान सरकार की ओर से अंजू का 30 दिन के लिए वीजा स्वीकृत किया गया है। अगर अंजू चाहे तो 20 अगस्त तक पाकिस्तान में कानूनी रूप से रह सकती है।
पाकिस्तान सरकार की ओर से अंजू का 30 दिन के लिए वीजा स्वीकृत किया गया है। अगर अंजू चाहे तो 20 अगस्त तक पाकिस्तान में कानूनी रूप से रह सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet