[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : बच्चों ने दीवारों पर पेंटिंग बनाकर दिया संदेश:नशे से दूर रहने के स्लोगन लिखे, 3 तीन दिन चलेगा जागरूकता कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : बच्चों ने दीवारों पर पेंटिंग बनाकर दिया संदेश:नशे से दूर रहने के स्लोगन लिखे, 3 तीन दिन चलेगा जागरूकता कार्यक्रम

बच्चों ने दीवारों पर पेंटिंग बनाकर दिया संदेश:नशे से दूर रहने के स्लोगन लिखे, 3 तीन दिन चलेगा जागरूकता कार्यक्रम

झुंझुनूं : झुंझुनूं में स्कूल के बच्चों ने वॉल पेंटिंग बनाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही पैम्फलेट वितरित कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक प्राधिकरण सचिव दीक्षा सूद ने स्कूली बच्चों को धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा अपने परिजनों या परिचितों को भी धूम्रपान नहीं करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

साथ ही शराब और मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्प्रभाव से संबंधित पैम्फलेट वितरित कर नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। दीक्षा सूद ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार नवचेतना लाइफ स्किल एंड ड्रग एजुकेशन मॉडल एक्शन प्लान माह जुलाई 2023 के तहत सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ एल्कोहोलिज्म सबेस्टेंस ड्रग एब्यूज एंड फॉर सोशल डिफेंस सर्विस एवं नवचेतना लाइफ स्किल एंड ड्रग एजुकेशन मॉड्यूल के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया रहा है।

यहां पर की गई पेंटिंग

जिला परिषद झुंझुनूं, शिक्षित रोजगार केन्द्र प्रबंधक समिति व जिला मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों के सहयोग से पेंटिंग की गई। जिला मुख्यालय पर नगर परिषद से सर्किट हाउस तक रास्ते के दोनों ओर की साइड में आने वाले विभागों तथा पार्कों की दीवारों पर बच्चों ने पेंटिंग की।

शहीद कर्नल जेपी.जानू, जे.के. मोदी व पीरू सिंह विद्यालय की स्ट्रीट वॉल तथा अम्बेडकर छात्रावास में विभिन्न विद्यालयों-महाविद्यालयों के बच्चों के मध्य वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें स्कूली बच्चों ने वॉल पेंटिंग बनाकर लोगों को धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने का संदेश दिया।

आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, नारी सुरक्षा, माननीय नालसा व रालसा द्वारा जारी विभिन्न स्कीमों व अन्य जनकल्याणकारी स्कीमों की भी जानकारी दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet