[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : राजेन्द्र गुढ़ा को लेकर सियासी पारा गरमाया:कांग्रेस प्रवक्ता मुरारी सैनी बोले-अपने कारनामे छुपाने ऐसा कर रहे गुढ़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : राजेन्द्र गुढ़ा को लेकर सियासी पारा गरमाया:कांग्रेस प्रवक्ता मुरारी सैनी बोले-अपने कारनामे छुपाने ऐसा कर रहे गुढ़ा

राजेन्द्र गुढ़ा को लेकर सियासी पारा गरमाया:कांग्रेस प्रवक्ता मुरारी सैनी बोले-अपने कारनामे छुपाने ऐसा कर रहे गुढ़ा

झुंझुनूं : पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा को बर्खास्त व विधानसभा में किए गए बर्ताव के बाद झुंझुनूं में सियासी पारा गरमा गया है। वार-पलटवार शुरू हो गया है। अब कांग्रेस के जिल प्रवक्ता मुरारी सैनी ने पूर्व मंत्री गुढ़ा पर पलटवार किया है।

मुरारी सैनी ने कहा- राजेन्द्र गुढ़ा अपने कारनामों को छुपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लाल डायरी का झूठा भय दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुढ़ा महिलाओं के सम्मान की बात कर रहे हैं, जबकि उन्होंने खुद ऐसे बयान दिए हैं, जो शर्मसार करने वाले थे।

उन्होंने क्षेत्र की सड़कों को कैटरीना कैफ व हेमा मालनी के गाल जैसी बनाने की बात कही थी। गुढ़ा ने अपने बेटे के जन्मदिन पर महिलाओं कों बुलाकर अश्लील डांस करवाया था। राजेन्द्र गुढ़ा खुद अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह खुद हिस्ट्रीशीटर है। परिवार में भी कई हिस्ट्रीशीटर हैं। इन पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं।

मुरारी सैनी ने कहा- पिछले दिनों एक व्यक्ति का हत्या का आरोप भी राजेन्द्र गुढ़ा के परिवार पर लगे थे। इन सब चीजों को लेकर सरकार पर जनता का दबाव था। जब सरकार ने कार्यवाही करने लगी तो उन्होंने लाल डायरी का मुद्दा बना लिया।

उन्होंने कहा- यह गुढ़ा की एक सोची समझी चाल है, जनता का ध्यान हटाने के लिए। क्योंकि काफी समय से राजेन्द्र गुढ़ा की शिकायतें सामने आ रही थीं। आने वाले चुनाव में गुढ़ा की औकात दिखा दी जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet