[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजमेर-पुष्कर : 25 गणनाकर्मियों ने तीन दिन में पूरी की पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के चढ़ावे की गिनती, एक माह में आया इतना दान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरराजस्थानराज्य

अजमेर-पुष्कर : 25 गणनाकर्मियों ने तीन दिन में पूरी की पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के चढ़ावे की गिनती, एक माह में आया इतना दान

विश्व विख्यात ब्रह्मा मंदिर के दानपात्रों की गिनती गुरुवार को पूरी हो गई। एक माह बाद सभी दानपात्र खोले गए, जिनमें 24 लाख 48 हजार 121 रुपये की दान राशि प्राप्त हुई है।

अजमेर-पुष्कर : विश्व विख्यात ब्रह्मा मंदिर के दानपात्रों में बीते एक माह में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावा राशि की गणना में 24 लाख 48 हजार 121 रुपये की दान राशि प्राप्त हुई। इसी के साथ बीते तीन दिनों से चल रही गणना गुरुवार को पूरी हुई।

मंदिर के व्यवस्थापक अरूण पाराशर ने बताया कि मंदिर के दानपात्रों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावा राशि की गणना मंदिर की अस्थाई प्रबंधन कमेटी के सचिव एवं उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पौद्दार के निर्देशन में नायब तहसीलदार सौदान राम जाट की उपस्थिति में गुरुवार को खोले गए शेष दान पात्रों में 5 लाख 69 हजार 910 रुपये की दान राशि प्राप्त हुई। उक्त राशि को गिनने में 25 गणनाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मंदिर के सभी दानपात्रों से 24 लाख 48 हजार 121 रुपये की गणना की गई। सिक्कों की गणना अलग से की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22