[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू : नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:चाकू दिखाकर दिया वारदात को अंजाम, ननिहाल आई थी पीड़िता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूराजस्थानराज्य

चूरू : नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:चाकू दिखाकर दिया वारदात को अंजाम, ननिहाल आई थी पीड़िता

नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:चाकू दिखाकर दिया वारदात को अंजाम, ननिहाल आई थी पीड़िता

चूरू : गर्मी की छुट्टियों में ननिहाल आई 15 वर्षीय नाबालिग से रेप करने के आरोपी युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे बुधवार शाम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

महिला थाना सीआई इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि 26 मई को बूंटिया निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग भांजी गर्मी की छुट्टी में ननिहाल आई हुई थी। बूंटिया निवासी अमित कस्वां उर्फ मितला ने घर में घुसकर चाकू दिखाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद से ही पुलिस ने आरोपी अमित कस्वां उर्फ मितला की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार को आरोपी युवक को चूरू बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद एसपी राजेश कुमार और डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क महिला थाना पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी युवक से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22