[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन:प्रदेश अध्यक्ष जोशी बोले- गहलोत सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन:प्रदेश अध्यक्ष जोशी बोले- गहलोत सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया

भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन:प्रदेश अध्यक्ष जोशी बोले- गहलोत सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया

झुंझुनूं : भ्रष्टाचार व महिला अत्याचार पर सरकार को घेरने के बाद आज बुधवार को बीजेपी कर्जमाफी और लंपी रोग के मुआवजे को लेकर झुंझुनूं में जन आक्रोश महारैली का आयोजन किया गया।

इस सभा में बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक ट्रैक्टर लेकर पीरू सिंह स्टेडियम पहुंचे। इस सभा में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी समेत भाजपा के बडे़ नेता शामिल हुए है।

सभा के बाद भाजपा ने रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। सभा के बाद बैरिकेट पर चढ़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने अंदर नहीं घुसने दिया।

इससे पूर्व किसान जनआक्रोश सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस की नीति हमेशा से ही किसान विरोध रही है। सत्ता में आने से पहले किसानों के संपूर्ण कर्जा व बिजली माफी की घोषणा की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादा भूल गई।

सभा में भाजपा नेता बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे।
सभा में भाजपा नेता बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे।

इनकी नीति के कारण प्रदेश का किसान आए दिन आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। गंगानगर में इनकी खराब नीति के कारण एक किसान ने आत्महत्या कर ली।

वे बोले- प्रदेश में 19 हजार से ज्यादा किसान तथा झुंझुनूं में 11 सौ किसान की जमीन की नीलामी के आदेश इसी सरकार ने दिए है।

उन्होंने कहा कि राजनीति करनी है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेसी करो। उन्होंने जो कहा है वो करके दिखाया है। किसान सम्मान निधि योजना में आज करोड़ों किसानों को फायदा मिल रहा है।

सभा में संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी।
सभा में संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी।

विदेशी नेता ऑटोग्राफ लेने के लिए घूमते हैं

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सीमा पर खड़े जवानों पर पथराव होता था। सीमा पर हमारे सैनिक के ऊपर कोई भी अंधाधुंध गोलियां चलाकर चला जाता था। लेकिन, कांग्रेस सरकार कभी शांति का कबूतर उड़ाती है, कभी कहती हिंदी चीनी भाई- भाई है।

देश में पहली बार 56 इंच वाला प्रधानमंत्री आया है जो एक गोली चलाता है तो उसके बदले 10 गोलियां हिन्दुस्तान की तरफ से चलाई जाती है।

महंगाई राहत कैंप के नाम पर लोगों को कर रहे गुमराह: राठौड़

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार चुनाव के समय महंगाई राहत कैंप के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। बिजली के बिलों में कोई राहत नही मिल रही है, बल्कि बिल पहले से ज्यादा बढ़कर आ रहे है।

सभा के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में घुसने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
सभा के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में घुसने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

झुंझुनूं में पहुंचने पर मुझसे 3 किसान मिले और कहा कि उनकी जमीन के कुर्की के आदेश आ गए है। ये सरकार किसानों की कर्जा माफी का ढोंग कर रही हैं।

लंपी को लेकर वे बाेले- लंपी जैसी महामारी में किसानां की गोवंश काल ग्रस्त हो गई थी। शेखावाटी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। चिकित्सालय में ना उस वक्त चिकित्सक मिले ना पशु सहायक मिले।

कांग्रेस सरकार ने 3 लाख से ज्यादा कृषि कनेक्शन देने का वादा किया था, लेकिन दो साल बाद भी सरकार ने किसानों को कनेक्शन नहीं दिया, जबकि डिमांड नोटिस के पैसे जमा कर लिए। क

इसके अलावा पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने सभा को संबोधित करते हुए गहलोत सरकार जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग को लूटा है। झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। यह सरकार झूठ के पुलिंदा पर बनी है। जनता किसी भी हाल में माफ नहीं करेगी।

अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा

भाजपा के प्रदर्शन के देखते हुए सुबह से ही पुलिस अलर्ट मोड़ पर दिखी। पुलिस प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट, पीरू सिंह सर्किल सहित शहर में अलग अलग जगहाें पर अतिरिक्त जाब्ता लगाया था। कलेक्ट्रेट के दोनों गेट पर बैरिकेड लगाकर रास्ते को ब्लॉक किया था। भाजपा के प्रदर्शन को लेकर शहर की ट्रेफिक व्यवस्था को डायवर्ट करना पड़ा। रैली के दौरान कई जगह वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इस सभा में बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे।
इस सभा में बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे।

इस दौरान सीकर सांसद समुधानंद, अजमेर सांसद भागीरथ, झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र खीचड़, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां, पूर्व सांसद संतोष अहलावात, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, झुंझुनूं जिला प्रभारी केडी बाबर, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा नेता राजेन्द्र भांबू, डॉ राजेश बाबल, कमलकांत शर्मा, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, बबलू चौधरी, प्यारेलाल ढूकिया, विश्वंभर पूनिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान व पशुपालक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet