[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में मंढी वाले बाबा के मेले में उमड़ी श्रद्धा, श्रद्धालुओं ने लगाई धोक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में मंढी वाले बाबा के मेले में उमड़ी श्रद्धा, श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

सिंघाना में मंढी वाले बाबा के मेले में उमड़ी श्रद्धा, श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नरेश कुमार सैनी
झुंझुनूं-सिंघाना : कस्बे की छह सौ मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित मंढी वाले बाबा स्वरूपनाथ महाराज का मेला शुक्रवार को भरा। मेले में आस-पास के गांवों व दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा स्वरूपनाथ मंदिर पर माथा टेककर मन्नतें मांगी। मेले में महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की। मेले में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए अलग से बेरिकेट बनवाए तथा व्यवस्था की गई। मेले में पुलिस बल भी तैनात रहा।

इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। वहीं मुकेश सिंघानिया के नेतृत्व में एक मण्डल पैदल निशान लेकर मेले में पहुंचा तथा निशान चढ़ाया। इससे पूर्व गुरूवार रात को भजनों का आयोजन किया गया तथा भण्डारे का आयोजन भी किया गया। भजनों में अनेक कलाकारों अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झुमने पर मजबूर कर दिया। मेले में आस-पास गांवों व दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए तथा देरशाम तक श्रद्धालुओं ने मेले का आनन्द लिया।

पुलिस रही चाक-चौबंध- बाबा स्वरूपनाथ के मेले में हजारो श्रद्धालुओं के आगमन पर थानाधिकारी भजनाराम चौधरी के नेतृत्व में बुहाना, सिंघाना, पचेरी कलां सहित अनेक थानों का पुलिस जाब्ता चाक चौबंध रहा। हादसे के आशंका को देखते हुए दोपहर के बाद पहाड़ी पर दो पहिए व चार पहिए वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22