[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नई दिल्ली : कोई गहरी साजिश तो नहीं: PUBG पर हुआ कराची की सीमा को सचिन से प्यार, चार बच्चों संग नेपाल के रास्ते आ गई नोएडा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नई दिल्लीराज्य

नई दिल्ली : कोई गहरी साजिश तो नहीं: PUBG पर हुआ कराची की सीमा को सचिन से प्यार, चार बच्चों संग नेपाल के रास्ते आ गई नोएडा

सीमा ने किसी तरह नेपाल का वीजा बनवाया और फिर नेपाल सीमा से भारत में दाखिल हो गई। इसके बाद वह रबूपुरा के युवक के साथ है। युवक और महिला विवाह करने के प्रयास में जुटे हैं।

नई दिल्ली : पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिताने के लिए पाकिस्तान की सीमा (27) चार बच्चों संग दो देशों की बॉर्डर ही नहीं सारे बंधन लांघकर रबूपुरा कस्बे में पहुंच गई। सीमा नेपाल के रास्ते लगभग एक माह पहले भारत पहुंची और रबूपुरा के सचिन के साथ शुक्रवार रात तक रही। सीमा के पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए युवक और महिला शादी करने के प्रयास में थे।

इसी बीच गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। जैसे ही पुलिस महिला को तलाशने में जुटी महिला, युवक और अपने बच्चों संग टैक्सी में सवार होकर जेवर की ओर फरार हो गई। पुलिस टैक्सी चालक व आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला को तलाश कर रही है। वहीं, ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वास्तव में ये मामला प्रेम प्रसंग का है या फिर पबजी पर दोस्ती के बहाने कोई गहरी साजिश तो नहीं रची जा रही है।

एक वकील ने बताया कि रबूपुरा के आंबेडकर नगर निवासी सचिन (22) की कुछ माह पहले पबजी गेम खेलने के दौरान पाकिस्तान की सीमा से पहचान हो गई। गेम खेलने के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगे। कुछ दिन बाद ही दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। सीमा ने युवक को बताया कि वह सिंध प्रांत कराची की रहने वाली है और चार बच्चों की मां है। फोन पर बात और वीडियो कॉलिंग के जरिये दोनों में इतनी निकटता हो गई कि दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय ले लिया।

इसके बाद सीमा ने किसी तरह नेपाल का वीजा बनवाया और फिर नेपाल सीमा से भारत में दाखिल हो गई। इसके बाद वह रबूपुरा के युवक के साथ है। युवक और महिला विवाह करने के प्रयास में जुटे हैं। इस संबंध में वह कानूनी जानकारी जुटा रहे थे। इसी बीच गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस को पाकिस्तान से अवैध रूप से महिला के चार बच्चों संग आने की जानकारी लग गई। शुक्रवार शाम से आलाधिकारियों के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस की टीम मामले की तह तक जाने के लिए महिला और युवक की तलाश में जुटी हैं।

जासूसी का संदेह होने पर दी गई पुलिस को सूचना
महिला और युवक विवाह करने के लिए कानूनी जानकारी जुटा रहे हैं। जिन वकील आदि से वे जानकारी जुटा रहे थे। उनको महिला के जासूस होने का संदेह हुआ। दरअसल, महिला ने जानकारी दी कि उसका भाई पाकिस्तानी सेना में तैनात है। महिला का पति चार साल से उससे दूर रहता है। जबकि जिन चार बच्चों को अपने साथ लेकर आई है। उनकी आयु तीन साल से लेकर आठ साल है। इसके अलावा युवक ने बताया कि वह जल्द से जल्द विवाह की औपचारिकता पूरी इसलिए कराना चाहता है, क्योंकि सीमा उससे कई दिन से बार-बार दिल्ली घूमने की जिद कर रही है। इस तरह की बातों से सीमा के जासूस होने का शक होने पर पुलिस को सूचना दे दी गई।

नेपाल का है एक्सपायर वीजा, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
महिला के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट और नेपाल का वीजा लेकिन वह एक्सपायर हो चुका है। लेकिन महिला के पास भारत में रहने का कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर में विदेशियों के अवैध रूप से रहने के कारण सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार मामला पाकिस्तान से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। लेकिन महिला के अवैध रूप से कई दिन से रहने के बावजूद पुलिस और एलआईयू को इसकी भनक नहीं लगी थी।

पाकिस्तान से महिला के रबूपुरा क्षेत्र में आने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम जांच और महिला की तलाश में जुटी है। महिला से पूछताछ और उसके कागजात की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। – लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet