[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : अर्पित पूनिया का आई एफ एस में चयन:अर्पित ने आईएएफएस में 55 वी रैंक हासिल कर कीर्तिमान बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : अर्पित पूनिया का आई एफ एस में चयन:अर्पित ने आईएएफएस में 55 वी रैंक हासिल कर कीर्तिमान बनाया

अर्पित पूनिया का आई एफ एस में चयन:अर्पित ने आईएएफएस में 55 वी रैंक हासिल कर कीर्तिमान बनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा के भांजे छोटी कुलोद ग्राम के अर्पित पूनिया ने अखिल भारतीय वन सेवा (आई एफ एस) में भारत भर में 55 वी रैंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। सुनील लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्पित पूनिया की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर विद्यालय जयपुर में हुई। अर्पित ने बिट्स पिलानी से बी टेक परीक्षा पास की। उसके बाद अर्पित ने अखिल भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में 54 वी रैंक हासिल कर भारतीय रेलवे में आईआरएस के पद पर नियुक्ति प्राप्त की। इससे पूर्व अर्पित दो बार आईएएस के इंटरव्यू भी दे चुके हैं। अर्पित की एक बहन है जो वर्तमान में आरपीएस परीक्षा पास कर पुलिस मुख्यालय जयपुर में कार्यरत है। अर्पित के पिता उमेद सिंह पुनिया जिला रसद अधिकारी पद से सेवानिवृत्त है। अर्पित की माता कमला देवी राजकीय पोद्दार स्कूल जयपुर में व्याख्याता पद पर कार्यरत हैं। अर्पित की नियुक्ति से परिवार व इष्ट मित्रों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet