[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृषि योजनाओं में सीकर की बादशाहत बरकरार, लगातार तीसरे महीने प्रदेश में प्रथम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कृषि योजनाओं में सीकर की बादशाहत बरकरार, लगातार तीसरे महीने प्रदेश में प्रथम

कृषि योजनाओं में सीकर की बादशाहत बरकरार, लगातार तीसरे महीने प्रदेश में प्रथम

सीकर : कृषि विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सीकर जिले ने लगातार तीसरे महीने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशन में योजनाओं की नियमित समीक्षा, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों और किसानों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने की बदौलत जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है।

संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, जिला परिषद सीकर शिवजी राम कटारिया ने बताया कि कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम तथा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र किसानों के खातों में अनुदान राशि पहुंचाने सहित विभिन्न कार्यों में सीकर प्रदेश में अव्वल रहा है।

किसानों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना प्राथमिकता

कटारिया ने बताया कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाना तथा केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए जिलेभर में कृषि अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता

संयुक्त निदेशक कटारिया ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के कृषि अधिकारियों, कृषि पर्यवेक्षकों एवं विभागीय कार्मिकों की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए किसानों को अधिकाधिक लाभान्वित करने और सीकर को प्रदेश में अग्रणी बनाए रखने के प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77