फॉर्म पॉन्ड में डूबने से भाजपा नेता की मौत:खेत पर मोटर चालू करने गए थे, पैर फिसलने से पानी में गिरे
फॉर्म पॉन्ड में डूबने से भाजपा नेता की मौत:खेत पर मोटर चालू करने गए थे, पैर फिसलने से पानी में गिरे
धोद : धोद थाना क्षेत्र के पूर्णपुरा निवासी भाजपा नेता और पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीश प्रसाद खोखर की रविवार को खेत में बने फॉर्म पॉन्ड में डूबने से मौत हो गई। वे खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से पानी में गिर गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उन्हें तलाशते हुए खेत पर पहुंचे। वहां जगदीश पानी में डूबे मिले। इसके बाद धोद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नागरिक सुरक्षा दल को बुलाया।
नागरिक सुरक्षा दल ने निकाला बाहर
चीफ वार्डन मदन सिंह के निर्देशन में पहुंची टीम ने जगदीश प्रसाद खोखर को फॉर्म पॉन्ड से बाहर निकाला। परिजन उन्हें सीकर के कल्याण अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
बेटे के पहुंचने पर होगा पोस्टमार्टम
थानाधिकारी कमल पूरी ने बताया कि जगदीश का बेटा अशोक खोखर यूके में रहता है। उसके सीकर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जगदीश प्रसाद खोखर खेती-किसानी के साथ राजनीति में भी सक्रिय थे। वे भाजपा से जुड़े थे और पूर्व में पंचायत समिति सदस्य रह चुके थे। हाल ही में हुए सरपंच चुनाव में उन्होंने प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें वे 33 वोटों से हार गए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2581966
