[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 2 युवकों से 2.43 लाख का साइबर फ्रॉड:OTP और कॉल आए बिना अकाउंट से रुपए निकले; मैसेज से मिली जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 2 युवकों से 2.43 लाख का साइबर फ्रॉड:OTP और कॉल आए बिना अकाउंट से रुपए निकले; मैसेज से मिली जानकारी

सीकर में 2 युवकों से 2.43 लाख का साइबर फ्रॉड:OTP और कॉल आए बिना अकाउंट से रुपए निकले; मैसेज से मिली जानकारी

सीकर : सीकर जिले में साइबर फ्रॉड के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में अकाउंट से बिना ओटीपी और कॉल के रुपए निकल गए। मैसेज आने पर पीड़ित को पता लगा। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

पहले केस में दादिया थाना इलाके के रहने वाले अर्पित ने पुलिस में शिकायत दी। इसमें बताया कि मेरे अकाउंट से 1.10 लाख 26 नवंबर की सुबह निकल गए। मैसेज आने पर मुझे इसका पता लगा। वहीं दूसरे केस में विजय प्रताप ने पुलिस में शिकायत दी। इसमें बताया कि 28 नवंबर को मेरे अकाउंट से 1.43 लाख रुपए निकल गए।

लिंक पर क्लिक करने या APK फाइल डाउनलोड करने से ठगी संभव

पुलिस को अंदेशा है कि अनजान लिंक पर क्लिक करने या APK फाइल डाउनलोड करने के चलते मोबाइल को साइबर ठगों ने हैक किया हो। इससे रुपए निकाल लिए गए। फिलहाल अब पुलिस उन बैंक डिटेल के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इनमें पीड़ित लोगों के अकाउंट से निकला पैसा ट्रांसफर हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77