[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सचिन पायलट ने मशीनगन से साधे निशाने:आर्मी यूनिट में पुश अप्स और जंप लगाई; बोले-फिजिकल फिटनेस और अनुशासन जरूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सचिन पायलट ने मशीनगन से साधे निशाने:आर्मी यूनिट में पुश अप्स और जंप लगाई; बोले-फिजिकल फिटनेस और अनुशासन जरूरी

सचिन पायलट ने मशीनगन से साधे निशाने:आर्मी यूनिट में पुश अप्स और जंप लगाई; बोले-फिजिकल फिटनेस और अनुशासन जरूरी

जयपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने दिल्ली कैंट में आर्मी यूनिट जाकर अफसरों के साथ ड्रिल और फायरिंग प्रैक्टिस की। मशीन गन से निशाने साधे। पायलट ने युद्ध वाली यूनिफॉर्म पहनकर 124 सिख रेजिमेंट की यूनिट में कई तरह की जंप और पुश अप्स लगाई। आर्मी प्रोटोकॉल के हिसाब से फिटनेस प्रैक्टिस की।

पायलट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कॉम्बैट यूनिफॉर्म पहने प्रैक्टिस करते हुए का वीडियो और फोटो शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा- ‘मैंने अपनी यूनिट में कुछ समय ड्रिल और ट्रेनिंग में बिताया। आर्मी में फिजिकल फिटनेस, अनुशासन और सहनशक्ति हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता में होते हैं।’

स​चिन पायलट टेरिटोरियल आर्मी में मेजर हैं। उन्हें 124 सिख रेजिमेंट की यूनिट दी गई है। टेरिटोरियल आर्मी अफसर होने के कारण पायलट साल में कई बार अपनी यूनिट में जाते रहते हैं। इसी सिलसिले में पायलट ने आर्मी यूनिट जाकर प्रैक्टिस की।

पहले देखिए, प्रैक्टिस की PHOTOS…

सचिन पायलट ने मशीन गन से निशाने साधे।
सचिन पायलट ने मशीन गन से निशाने साधे।
सचिन पायलट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रैक्टिस करते हुए का वीडियो शेयर किया।
सचिन पायलट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रैक्टिस करते हुए का वीडियो शेयर किया।
आर्मी प्रोटोकॉल के हिसाब से फिटनेस प्रैक्टिस की और पुश अप्स लगाई।
आर्मी प्रोटोकॉल के हिसाब से फिटनेस प्रैक्टिस की और पुश अप्स लगाई।

केंद्रीय मंत्री रहते 2012 में जॉइन की थी टेरिटोरियल आर्मी

सचिन पायलट 14 साल से टेरिटोरियल आर्मी में अफसर हैं। पायलट ने सितंबर 2012 में केंद्रीय दूरसंचार और आईटी राज्य मंत्री रहते हुए लेफ्टिनेंट के पद पर टेरिटोरियल आर्मी जॉइन की थी। इसके बाद उन्हें कैप्टन पद पर प्रमोशन मिला था। पायलट ने अक्टूबर 2023 में मेजर पद पर प्रमोशन के लिए परीक्षा दी थी। अब मेजर के पद पर हैं। पायलट हर साल कुछ समय के लिए टेरिटोरियल आर्मी में सेवाएं देते हैं। पायलट कई बार दिल्ली कैंट में अपनी यूनिट में जाते हैं। बैठकों में शामिल होते हैं।

सिख रेजिमेंट यूनिट में युद्ध वाली यूनिफॉर्म में जवानों के साथ सचिन पायलट।
सिख रेजिमेंट यूनिट में युद्ध वाली यूनिफॉर्म में जवानों के साथ सचिन पायलट।

युद्ध होने पर बॉर्डर सहित कहीं भी ड्यूटी पर बुला सकते हैं

टेरिटोरियल आर्मी में टेस्ट पास करके नेताओं से लेकर आम आदमी तक शामिल हो सकता है। सरकारी कर्मचारी और अफसर भी अपने विभाग से अनुमति लेकर टेरिटोरियल आर्मी जॉइन कर सकते हैं। जवान और अफसर के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती हैं। इसमें रेगुलर सैलरी नहीं मिलती। जब इमरजेंसी यानी जरूरत पड़ती है, तभी ड्यूटी पर बुलाया जाता है। उस ड्यूटी के बदले रैंक के हिसाब से सैलरी दी जाती है। पायलट को भी युद्ध होने या जरूरत पड़ने पर बॉर्डर सहित कहीं भी ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है।

पायलट के पिता एयरफोर्स और दादा आर्मी में थे

सचिन पायलट के परिवार का सेना से जुड़ाव रहा है। सचिन के पिता राजेश पायलट एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर थे। उन्होंने VRS लेकर राजनीति जॉइन की थी। पायलट के दादा भारतीय सेना में हवलदार थे। सचिन पायलट ने टेरिटोरियल आर्मी जॉइन कर इस सिलसिले को आगे बढ़ाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77