[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

500 बिजली कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:1 दिसंबर को जयपुर प्रदर्शन में शामिल होगा संघ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

500 बिजली कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:1 दिसंबर को जयपुर प्रदर्शन में शामिल होगा संघ

500 बिजली कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:1 दिसंबर को जयपुर प्रदर्शन में शामिल होगा संघ

झुंझुनूं : झुंझुनूं में बिजली कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर अजमेर विद्युत श्रमिक संघ और भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई की ओर से अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन हुआ। इसमें जिलेभर से करीब 500 बिजली कार्मिक और श्रमिक शामिल हुए। सम्मेलन में पदोन्नति, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, ग्रेड पे और अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने मांगों के समाधान के लिए संगठन के माध्यम से संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। साथ ही 1 दिसंबर को जयपुर में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया।

अनुकंपा नियुक्ति और पदोन्नति के मुद्दे उठाए

सम्मेलन में जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने प्रदेश स्तर की प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति पर लगे सहायकों को लिपिक संवर्ग में समायोजित किया जाए। सूचना सहायकों, मंत्रालयिक और लेखा संवर्ग की कैडर रिस्ट्रक्चरिंग कर पदोन्नति के अवसर दिए जाएं।

उन्होंने तकनीकी कार्मिकों को नियुक्ति तिथि से 2400 ग्रेड पे लागू करने सहित अन्य लंबित मांगों का भी जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं होने के कारण उनमें असंतोष है। सम्मेलन में मौजूद कर्मचारियों ने इन मांगों का समर्थन किया और संगठन के आगामी कार्यक्रमों में भाग लेने का भरोसा दिलाया।

1 दिसंबर को जयपुर प्रदर्शन में शामिल होगा संघ

सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में 1 दिसंबर को जयपुर में होने वाले प्रदर्शन में विद्युत श्रमिक संघ भी शामिल होगा। प्रदेश स्तर की मांगों के समर्थन में जयपुर में प्रदर्शन करने और जिला स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से बातचीत के साथ आंदोलन की रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।

अधीक्षण अभियंता को बताईं जिला स्तर की समस्याएं

जिला स्तर पर कर्मचारियों को आ रही समस्याओं से अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र कुमार को अवगत करवाया गया। संघ की ओर से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग रखी गई। सम्मेलन में संगठन ने जिला स्तर के मुद्दों पर अधिकारियों से सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

प्रदेश पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित किया

कार्यक्रम में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री सतीश राठौड़ मुख्य अतिथि और प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नी लाल राजस्थानी मुख्य वक्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी, पूर्व डिस्कॉम महामंत्री नरेंद्र सिंह राठौड़, अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र कुमार खिचड़, जिला मंत्री संदीप धाभाई और सेवानिवृत्त महामंत्री ईश्वर शर्मा ने विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र चेजारा ने की। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, कर्मचारी हितों की रक्षा और लंबित मांगों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत बताई।

उदयपुर अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन

सम्मेलन के दौरान 13 दिसंबर को उदयपुर में प्रस्तावित डिस्कॉम अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर विजेंद्र खीचड़, राजेश जांगिड़, राजेंद्र योगी, द्वारका, नवीन डांगी, सत्य प्रकाश शर्मा, रामावतार सेन, मनोज झेरली, वीपी सिंह, सतवीर, अनिल कुमार, विजेंद्र कुमार, सुरेंद्र ढाका, दिनेश भाटी, सुनील कुमार, हरकेश सैनी, प्रमोद गुर्जर, सत्येंद्र झाझड़िया, राकेश नरुका, अनिल ढाका, जय सिंह, वीरेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, बंशी लांबा, मुकेश कालेर, राजेश खिचड़, भंवरलाल जांगिड़, जितेंद्र, सुशील कुमार, वेद प्रकाश, महेंद्र सिहाग, धीरेंद्र शर्मा, शैलेश यादव, अजीत लमोरिया, सोमेश स्वामी, तोफिक अहमद, विशाल कर्णावत, आनंद, अनवर और बाबूलाल यादव सहित जिलेभर के कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77