[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजनेसमैन-ससुर ने बहू को दिया सरप्राइज, हेलिकॉप्टर से लाए ससुराल:नारनौल रोड पर हेलीपैड बनाया; बेटे की शादी में शामिल होने पिता इटली से आए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

बिजनेसमैन-ससुर ने बहू को दिया सरप्राइज, हेलिकॉप्टर से लाए ससुराल:नारनौल रोड पर हेलीपैड बनाया; बेटे की शादी में शामिल होने पिता इटली से आए

बिजनेसमैन-ससुर ने बहू को दिया सरप्राइज, हेलिकॉप्टर से लाए ससुराल:नारनौल रोड पर हेलीपैड बनाया; बेटे की शादी में शामिल होने पिता इटली से आए

सिंघाना : झुंझुनूं के सिंघाना क्षेत्र में रविवार को एक दुल्हन हेलिकॉप्टर से अपने ससुराल पहुंची। हेलिकॉप्टर की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और खेतों व रास्तों पर खड़े होकर इंतजार करने लगे। नारनौल रोड स्थित विशेष हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर उतरा तो उसमें से नई नवेली दुल्हन ईशा बुंदेला बाहर आईं। सिंघाना निवासी बिजनेसमैन हजारीलाल बड़गुर्जर ने बेटे उमेश की शादी को यादगार बनाने के लिए बहू की विदाई के बाद हेलिकॉप्टर से ससुराल लाने का इंतजाम किया था। यह ईशा के लिए सरप्राइज था।

दूल्हा-दुल्हन को लेकर उड़ा हेलिकॉप्टर 60 किलोमीटर दूर सिंघाना गांव में उतरा
दूल्हा-दुल्हन को लेकर उड़ा हेलिकॉप्टर 60 किलोमीटर दूर सिंघाना गांव में उतरा

झुंझुनूं के बगड़ गांव गई थी बेटे की बारात

सिंघाना निवासी बिजनेसमैन हजारीलाल बड़गुर्जर के बेटे उमेश (26) की शादी बगड़ निवासी ईशा बुंदेला (22) से 28 नवंबर को रीति-रिवाजों के साथ हुई। रविवार 29 नवंबर को विदाई के बाद ईशा को हेलिकॉप्टर से सिंघाना लाया गया। हजारीलाल ने बहू के स्वागत के लिए नारनौल रोड पर विशेष हेलीपैड तैयार करवाया था। हेलिकॉप्टर के उतरते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

नारनौल रोड पर हेलीपैड बनाया।
नारनौल रोड पर हेलीपैड बनाया।

इटली में रहते हैं ससुर, बेटे की शादी के लिए किया खास इंतजाम

हजारीलाल बड़गुर्जर इटली में रहते हैं और वहां उनका बिजनेस है। उन्होंने बेटे उमेश की शादी को खास बनाने के लिए बहू को हेलिकॉप्टर से विदाई करवाकर ससुराल लाने का इंतजाम किया। हजारीलाल का कहना था कि बेटे की शादी जीवन का खास अवसर है। बहू का स्वागत भी ऐसा होना चाहिए, जिसे वह जिंदगीभर याद रखे।

दुल्हन बोलीं- कभी इमेजिन नहीं किया था कि ऐसा होगा

हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंचने पर ईशा बुंदेला ने कहा, “मैंने कभी इमेजिन नहीं किया था कि मेरे साथ ऐसा होगा। मेरी नई फैमिली को इसके लिए बहुत-बहुत थैंक यू, जिन्होंने मुझे ऐसा सरप्राइज दिया। यह मेरे लिए बिल्कुल नया एक्सपीरियंस था। मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। यह मेरा पहला और शायद आखिरी एक्सपीरियंस भी हो सकता है, लेकिन आगे भी ऐसा कुछ होगा तो बहुत अच्छा लगेगा।”

दोनों बहुओं को बताया घर की मालकिन

हजारीलाल बड़गुर्जर ने के दो बेटे है, और वे अपनी दोनों बहुओं को घर की मालकिन बताते हुए कहा कि एक बड़ी मालकिन है और दूसरी छोटी मालकिन। उन्होंने दोनों के हमेशा खुश रहने और जीवन में सुख-समृद्धि आने की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटियां लक्ष्मी का रूप होती हैं और उन्हें प्यार व सम्मान मिलना चाहिए। हजारीलाल ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि माता-पिता और सास-ससुर को अपनी बेटियों और बहुओं का सम्मान करना चाहिए। उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

उमेश वकील, ईशा कर चुकी हैं BA

दूल्हे उमेश पेशे से वकील हैं, जबकि दुल्हन ईशा बुंदेला BA कर चुकी हैं। हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंचना ईशा के लिए नया और यादगार अनुभव रहा। परिवार के सदस्यों ने भी इस खास मौके पर खुशी जताई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77