[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गजराज सिराधना ने संभाला बबाई सरपंच का पदभार:मंत्रोच्चार के बीच संभाली जिम्मेदारी, शोभायात्रा में उमड़े ग्रामीण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

गजराज सिराधना ने संभाला बबाई सरपंच का पदभार:मंत्रोच्चार के बीच संभाली जिम्मेदारी, शोभायात्रा में उमड़े ग्रामीण

गजराज सिराधना ने संभाला बबाई सरपंच का पदभार:मंत्रोच्चार के बीच संभाली जिम्मेदारी, शोभायात्रा में उमड़े ग्रामीण

बबाई : ग्राम पंचायत बबाई के नवनिर्वाचित सरपंच गजराज सिराधना ने रविवार को पदभार संभाला। पूर्व सरपंच मैना देवी ने उन्हें पंचायत का कार्यभार सौंपा।

पदभार संभालने से पहले गजराज सिराधना ने बबाई के गणेश मंदिर में पूजा की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें ग्रामीण नाचते-गाते शामिल हुए और आतिशबाजी भी की गई। जगह-जगह ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें साफा पहनाया।

शोभायात्रा पंचायत भवन पहुंची। ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत कर्मचारियों की मौजूदगी में गजराज सिराधना ने फीता काटकर भवन में प्रवेश किया। इसके बाद पंडित अनिल मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई। जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के बाद मैना देवी ने उन्हें पंचायत का चार्ज सौंपा।

इस मौके पर पूर्व सरपंच मैना देवी और संगीता सुरोलिया, सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र कुमार सुरोलिया, देवेंद्र तुंदवाल, प्रदीप सुरोलिया, दिनेश जांगिड़, राजेश गुढ़ा, महेंद्र तुंदवाल और इमरान कुरैशी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77