[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विंग के प्रदेश महासचिव बने सुरेश बगड़ी:माटी कला बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं, विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विंग के प्रदेश महासचिव बने सुरेश बगड़ी:माटी कला बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं, विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र

राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विंग के प्रदेश महासचिव बने सुरेश बगड़ी:माटी कला बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं, विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के बगड़ी निवासी सुरेश बगड़ी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद के निर्देश पर की गई है।

माटी कला बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं सुरेश बगड़ी

सुरेश बगड़ी पिछली कांग्रेस सरकार में माटी कला बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के करीबी माने जाते हैं। नई जिम्मेदारी के साथ उनसे संगठन को मजबूत करने और ओबीसी वर्ग के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए काम करने की अपेक्षा की गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सुरेश बगड़ी की नियुक्ति पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। सुरेश बगड़ी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77