[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में उपप्रधान चुनाव से बदले सियासी समीकरण, कांग्रेस की जीत के बीच अंदरूनी खींचतान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में उपप्रधान चुनाव से बदले सियासी समीकरण, कांग्रेस की जीत के बीच अंदरूनी खींचतान

प्रधान चुनाव में भाजपा रही आगे, उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस ने पलटा समीकरण; चूरू में नामांकन से पहले दो पक्षों में धक्का-मुक्की, चूरू उत्तर में भाजपा का निर्विरोध निर्वाचन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले की 13 पंचायत समितियों में शनिवार को हुए उपप्रधान चुनाव ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। कहीं निर्विरोध निर्वाचन से जीत का जश्न मनाया गया तो कहीं प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी के भीतर ही खींचतान देखने को मिली। प्रधान चुनाव में सात पंचायत समितियों में जीत दर्ज करने वाली भाजपा को उपप्रधान चुनाव में चार पदों पर सफलता मिली, जबकि कांग्रेस ने नौ पंचायत समितियों में उपप्रधान पद हासिल किए।

सुबह 10 बजे निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं। चाय की थड़ियों और गांवों की चौपालों पर चुनावी समीकरणों, संभावित क्रॉस वोटिंग और निर्विरोध निर्वाचन को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

चूरू में नामांकन से पहले सामने आई कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान

चूरू पंचायत समिति में उपप्रधान पद के नामांकन से ठीक पहले कांग्रेस के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया। पंचायत समिति परिसर के मुख्य द्वार पर तीखी बहस और धक्का-मुक्की की सूचना से राजनीतिक माहौल गरमा गया। पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न नहीं होने के कारण एक नामांकन निरस्त होने की बात भी चर्चा में रही। हालांकि, अंदरूनी खींचतान के बावजूद कांग्रेस की मीरा ने 12 मत हासिल कर भाजपा की विद्या देवी को नौ मतों के अंतर से पराजित किया।

चूरू उत्तर में भाजपा के प्रधान और उपप्रधान दोनों निर्विरोध

चूरू उत्तर पंचायत समिति में भाजपा के भंवरलाल कुल्हरी निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुए। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा की कविता कंवर भी निर्विरोध प्रधान चुनी गई थीं। लगातार दो दिन निर्विरोध निर्वाचन होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं सिद्धमुख में कांग्रेस के भूप सिंह निर्विरोध उपप्रधान बने। सरदारशहर और भानीपुरा में कांग्रेस ने एक-एक मत के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि सुजानगढ़ में भी कांग्रेस ने उपप्रधान पद हासिल किया।

24 घंटे में बदली जिले की राजनीतिक तस्वीर

शुक्रवार को प्रधान चुनाव में भाजपा ने सात और कांग्रेस ने छह पंचायत समितियों में जीत दर्ज की थी। शनिवार को उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस ने नौ और भाजपा ने चार पंचायत समितियों में सफलता हासिल की। सरदारशहर, भानीपुरा और सुजानगढ़ में प्रधान भाजपा के तो उपप्रधान कांग्रेस के निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणामों के बाद कहीं मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया तो कहीं प्रत्याशी चयन और पार्टी के भीतर समन्वय को लेकर सवाल उठे। जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब उपप्रधान चुनाव में सामने आए बदले समीकरण और अंदरूनी मतभेद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77