[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में कांग्रेस के आदूराम मेघवाल बने उपप्रधान, 11 मतों से दर्ज की जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में कांग्रेस के आदूराम मेघवाल बने उपप्रधान, 11 मतों से दर्ज की जीत

रतनगढ़ में कांग्रेस के आदूराम मेघवाल बने उपप्रधान, 11 मतों से दर्ज की जीत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को रतनगढ़ पंचायत समिति के उपप्रधान पद पर कांग्रेस ने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी आदूराम मेघवाल ने भाजपा की सरोज कंवर को पराजित कर उपप्रधान पद हासिल किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, निर्वाचन नियमों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार रतनगढ़ पंचायत समिति सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।

मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी आदूराम मेघवाल को 20 तथा भाजपा प्रत्याशी सरोज कंवर को नौ मत प्राप्त हुए। इस प्रकार आदूराम मेघवाल को 11 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया। उपप्रधान पद की निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77