सरदारशहर में कांग्रेस के खिराज पुरी बने उपप्रधान, एक मत से भाजपा को हराया
सरदारशहर में कांग्रेस के खिराज पुरी बने उपप्रधान, एक मत से भाजपा को हराया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को सरदारशहर पंचायत समिति के उपप्रधान पद पर कांग्रेस ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी खिराज पुरी ने भाजपा की सुमन कंवर को पराजित कर उपप्रधान पद हासिल किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, निर्वाचन नियमों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सरदारशहर पंचायत समिति के पुराने सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी खिराज पुरी को सात और भाजपा प्रत्याशी सुमन कंवर को छह मत प्राप्त हुए। इस प्रकार खिराज पुरी को एक मत के अंतर से विजयी घोषित किया गया। उपप्रधान पद की निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579752