सीकर में शादी में गया परिवार,पीछे से घर में चोरी:जेवरात और 50 हजार रुपए ले गए चोर; अस्पताल के पास बाइक भी चोरी
सीकर में शादी में गया परिवार,पीछे से घर में चोरी:जेवरात और 50 हजार रुपए ले गए चोर; अस्पताल के पास बाइक भी चोरी
सीकर : सीकर में चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं। एक परिवार शादी में शामिल होने गया था। वापस लौटा तो घर का लॉक खुला मिला और अंदर से जेवरात व 50 हजार रुपए गायब थे। वहीं, हॉस्पिटल के पास खड़ी एक बाइक भी चोरी हो गई। दोनों मामलों में पुलिस को शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शादी में गया था परिवार, पीछे से मकान में चोरी
पहले मामले में वार्ड नंबर 60 निवासी मोहम्मद कैफ ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 14 नवंबर को उनका परिवार ननिहाल में शादी समारोह में गया हुआ था। करीब दो सप्ताह बाद वापस घर लौटे तो देखा कि घर पर लॉक खुला हुआ है। बक्से में रखे 50 हजार रुपए और जेवरात गायब मिले।
हॉस्पिटल के पास से बाइक चोरी
वहीं बाइक चोरी के मामले में रामपुरा निवासी इंद्राज ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि उन्होंने अपनी बाइक को मनु हॉस्पिटल के पास खड़ा किया था। शाम को जब वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं मिली। अब पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579621


