नेछवा पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव में राकेश घाना की जीत:10 मत लेकर भाजपा प्रत्याशी को 5 मतों से हराया, समर्थकों और ग्रामीणों ने दी बधाई
नेछवा पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव में राकेश घाना की जीत:10 मत लेकर भाजपा प्रत्याशी को 5 मतों से हराया, समर्थकों और ग्रामीणों ने दी बधाई
नेछवा : नेछवा पंचायत समिति के उपप्रधान पद के चुनाव में राकेश घाना ने जीत दर्ज की। उन्हें 10 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कंचन कंवर जुलियासर को 5 मत प्राप्त हुए। राकेश घाना 5 मतों से जीते। जीत के बाद समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य, प्रधान प्रतिनिधि और कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव कैलाश शर्मा, नेछवा प्रधान किरण देवी शर्मा, बेगराज, हंसराज, बजरंग सिंह, जीवराज सिंह, उम्मेद खान रणजीत गोदारा देवीलाल और एडवोकेट नागर मल शर्मा सहित कुमास जागीर के कई ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने राकेश घाना को उपप्रधान बनने पर बधाई दी और क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579621

