[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उत्तम चौधरी को मिली एनएसयूआई की प्रदेश कमान, झुंझुनूं में जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उत्तम चौधरी को मिली एनएसयूआई की प्रदेश कमान, झुंझुनूं में जश्न

युवाओं ने आतिशबाजी कर जताई खुशी, डीजे की धुन पर थिरके कार्यकर्ता; संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

झुंझुनूं : जिले के उत्तम चौधरी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही मंड्रेला बाईपास स्थित सारा होटल में सलमान पठान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और डीजे की धुन पर नृत्य कर जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।

युवाओं ने कहा कि झुंझुनूं के उत्तम चौधरी को प्रदेश में छात्र राजनीति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। उनकी नियुक्ति से जिले के छात्र संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दिनेश ओलखा, दीपक धींवा, दिलशाद चौहान, गोगी भूरारसर और विक्की बुढ़ाना सहित बड़ी संख्या में युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उत्तम चौधरी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए जिले में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77