महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:वक्ताओं ने कहा- फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए किया संघर्ष
महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:वक्ताओं ने कहा- फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए किया संघर्ष
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के सैनी मंदिर में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सामाजिक असमानता दूर करने के लिए की सत्यशोधक समाज की स्थापना
सभा में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक असमानता दूर करने के उद्देश्य से सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उनका जीवन दर्शन समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर आधारित था। वक्ताओं ने कहा कि फुले ने सत्यशोधक समाज के माध्यम से दलितों और वंचितों को सामाजिक न्याय दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने छुआछूत खत्म करने में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके मिशन का उद्देश्य पीड़ित, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाना, शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उत्पीड़न से मुक्ति दिलाना था। साथ ही, वंचित वर्ग के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
महिला शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह का किया समर्थन
वक्ताओं ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने बाल विवाह का विरोध किया और विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए भी संघर्ष किया। सभा में सैनी मंदिर कमेटी अध्यक्ष बीरबल सैनी, बद्रीप्रसाद तंवर, सुभाष बागड़ी, सीताराम सैनी, मदनलाल सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, एडवोकेट प्रभुदयाल सैनी, सुनील तंवर, राधेश्याम सैनी, राहुल सैनी, कैलाश सैनी, मंगलेश कुमावत, शिवनाथ सैनी, सोनू सैनी, बिजेंद्र सैनी, अंकित मीणा, अंकित तंवर और सुनील गुर्जर मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579516


