फतेहपुरा में मीणा सेवा संघ की बैठक 28 नवंबर को, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान
जिलाध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मीणा की अध्यक्षता में होगा आयोजन, सामाजिक मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर होगा मंथन
सीकर : राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की सीकर जिला इकाई की बैठक शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 10 बजे खंडेला तहसील के फतेहपुरा गांव में आयोजित होगी। संघ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मीणा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पंचायतीराज चुनाव में नवनिर्वाचित समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में जिले की सभी तहसील इकाइयों के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं समाजबंधु शामिल होंगे। इस दौरान नवनिर्वाचित पंचों, सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों को जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
सम्मान समारोह के बाद संघ के जिला उपाध्यक्ष नेतराम मीणा की ओर से फतेहपुरा स्थित झरवाल कृषि फार्म पर भोज प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577299
