राजगढ़ में कांग्रेस के अशोक कुमार बने प्रधान, आठ मतों से दर्ज की जीत
अशोक कुमार के पक्ष में पड़े 12 मत, भाजपा प्रत्याशी विजयपाल को मिले चार मत; पंचायत समिति की कमान कांग्रेस के हाथों में
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
राजगढ़ : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को राजगढ़ पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार ने आठ मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजयपाल को पराजित किया। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में अशोक कुमार को 12 मत प्राप्त हुए, जबकि विजयपाल को चार मतों से संतोष करना पड़ा।
भाजपा प्रत्याशी से तीन गुना मत हासिल कर बने प्रधान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए राजगढ़ पंचायत समिति के सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन में कांग्रेस के अशोक कुमार ने भाजपा प्रत्याशी से तीन गुना मत हासिल कर प्रधान पद पर जीत दर्ज की।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2577303
