[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा के केदार बक्स मोर स्कूल को मिला डिजिटल बोर्ड:सुप्रीम फाउंडेशन ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की, तकनीक से आसान होगी पढ़ाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

नेछवा के केदार बक्स मोर स्कूल को मिला डिजिटल बोर्ड:सुप्रीम फाउंडेशन ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की, तकनीक से आसान होगी पढ़ाई

नेछवा के केदार बक्स मोर स्कूल को मिला डिजिटल बोर्ड:सुप्रीम फाउंडेशन ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की, तकनीक से आसान होगी पढ़ाई

नेछवा : सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ ने नेछवा के केदार बक्स मोर स्कूल को डिजिटल बोर्ड भेंट किया। फाउंडेशन ने यह पहल बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूल में आधुनिक शिक्षण सुविधाएं देने के लिए की। फाउंडेशन के प्रधान न्यासी महावीर प्रसाद तापड़िया की इस पहल से विद्यार्थियों को तकनीक के जरिए पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे पढ़ाई को रोचक और आसान बनाने में मदद मिलेगी।

फाउंडेशन के समन्वयक रमेश कुमार ने बताया कि डिजिटल शिक्षा के दौर में ऐसे प्रयास स्टूडेंट्स को आधुनिक शिक्षण साधनों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिल सकती है।

स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू ढाका ने महावीर प्रसाद तापड़िया और सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में मददगार होते हैं। इस मौके पर बालिकाओं और स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों ने डिजिटल बोर्ड भेंट करने के लिए फाउंडेशन का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77