[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में बीपीएल परिवार को साइबर ठगों ने लगाया 2.97 लाख रुपए का चूना, न OTP आया और न कोई कॉल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में बीपीएल परिवार को साइबर ठगों ने लगाया 2.97 लाख रुपए का चूना, न OTP आया और न कोई कॉल

दो दिन में चार बार खाते से निकाली रकम, पिता का हो चुका है देहांत; मेहाड़ा थाने में FIR दर्ज, बैंक से रिफंड की गुहार लगा रहा परिवार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा 

शिमला : ग्राम शिमला में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां राहुल पुत्र चंद्रपाल यादव के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 2 लाख 97 हजार 999 रुपए निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित के मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बैंक खाते या अन्य जानकारी मांगी। इसके बावजूद महज दो दिनों में चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से करीब तीन लाख रुपए निकाल लिए गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार परेशान है और अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए बैंक और पुलिस से गुहार लगा रहा है।

पीड़ित की ओर से उपलब्ध कराए गए PhonePe ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड के अनुसार, 16 नवंबर को खाते से दो बार में 50 हजार और 43 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 17 नवंबर को 1 लाख 5 हजार रुपए क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान के रूप में तथा 99 हजार 999 रुपए अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इस प्रकार चार ट्रांजेक्शन में कुल 2 लाख 97 हजार 999 रुपए खाते से निकल गए।

न ओटीपी आया, न किसी ने फोन किया

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि राहुल के मुताबिक, ठगी से पहले उनके मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही किसी व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया। बिना किसी जानकारी साझा किए खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने से परिवार भी हैरान है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर किस तरह खाते से रकम निकाल ली गई।

पिता का देहांत, बीपीएल परिवार पर टूटा आर्थिक संकट

राहुल का परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है और उनके पिता चंद्रपाल यादव का देहांत हो चुका है। ऐसे में परिवार के लिए करीब तीन लाख रुपए की रकम गंवाना बड़ा आर्थिक झटका है। परिवार के लिए यह राशि काफी मायने रखती है। मेहनत से जुटाई गई रकम खाते से निकल जाने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। पीड़ित परिवार को अब अपनी जमा पूंजी वापस मिलने की उम्मीद है।

मेहाड़ा थाने में दर्ज करवाई FIR

पीड़ित राहुल ने मामले को लेकर मेहाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने 18 नवंबर 2026 को एफआईआर संख्या 0208 दर्ज की है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घटना 17 नवंबर की बताई गई है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक मुकेश को सौंपी है।

बैंक से रिफंड की गुहार

पीड़ित ने 23 नवंबर को IDFC फर्स्ट बैंक को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजकर रकम वापस दिलाने की मांग की है। परिवार ने बैंक और साइबर पुलिस से ट्रांजेक्शन की पूरी जांच करवाने, जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उनकी जानकारी जुटाने तथा ठगी की पूरी राशि वापस दिलवाने की मांग की है। अब परिवार को बैंक की कार्रवाई और पुलिस जांच से न्याय मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77