[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क उखाड़कर भूला ठेकेदार, बिखरी गिट्टी-पत्थरों के बीच जोखिम भरा सफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क उखाड़कर भूला ठेकेदार, बिखरी गिट्टी-पत्थरों के बीच जोखिम भरा सफर

रोजड़ा से घाटा वाले बालाजी होते हुए ढाणा जाने वाले मार्ग का निर्माण अटका, राहत की उम्मीद में बैठे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा 

शिमला : शिमला-कॉपर मुख्य सड़क से रोजड़ा गांव और घाटा वाले बालाजी होते हुए ढाणा तक जाने वाले मार्ग पर अधूरे सड़क निर्माण ने ग्रामीणों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। लंबे समय से जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों को अब पहले से अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार ने पुरानी सड़क तो उखाड़ दी, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ाया गया।

सड़क के पुनर्निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार ने पुरानी सड़क को पूरी तरह उखाड़ दिया था। अब मार्ग पर जगह-जगह गिट्टी और पत्थर बिखरे पड़े हैं। सड़क पर रोलर चलाकर गिट्टी को समतल करने का काम भी नहीं किया गया है। ऐसे में वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों का गुजरना भी मुश्किल हो रहा है।

राहत की जगह बढ़ गई परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि पहले जर्जर सड़क के कारण आवागमन में परेशानी होती थी। उम्मीद थी कि पुनर्निर्माण से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा, लेकिन सड़क उखाड़कर छोड़ देने से हालात और खराब हो गए हैं। बिखरी गिट्टी और पत्थरों के कारण विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

आखिर कब शुरू होगा निर्माण, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

सड़क उखाड़ने के बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की सुध लेने और जल्द से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण पूरा करवाने की मांग की है, ताकि आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77