[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी-बबाई में निर्दलीयों के हाथ सत्ता की चाबी, पहली बार बदलेगा प्रधान पद का इतिहास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी-बबाई में निर्दलीयों के हाथ सत्ता की चाबी, पहली बार बदलेगा प्रधान पद का इतिहास

खेतड़ी में पहली बार अनुसूचित जाति वर्ग का बनेगा प्रधान, बबाई में सामान्य वर्ग की महिला संभालेंगी कमान; दोनों पंचायत समितियों में स्पष्ट बहुमत से दूर भाजपा-कांग्रेस

खेतड़ी : खेतड़ी और बबाई पंचायत समितियों में शुक्रवार, 27 नवंबर को होने वाले प्रधान पद के चुनाव इस बार कई मायनों में खास रहेंगे। आरक्षण व्यवस्था के तहत खेतड़ी पंचायत समिति के इतिहास में पहली बार अनुसूचित जाति वर्ग का प्रधान चुना जाएगा, जबकि बबाई पंचायत समिति में पहली बार सामान्य वर्ग की महिला प्रधान पद की कमान संभालेंगी। दोनों पंचायत समितियों में भाजपा और कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से सत्ता की चाबी निर्दलीय सदस्यों के हाथ में है। ऐसे में दोनों दल निर्दलीयों का समर्थन जुटाने के प्रयास में लगे हैं।

खेतड़ी में सात निर्दलीय तय करेंगे सत्ता का समीकरण

खेतड़ी पंचायत समिति के 21 वार्डों में भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने पांच और निर्दलीय प्रत्याशियों ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है। प्रधान बनाने के लिए 11 सदस्यों का समर्थन आवश्यक है। भाजपा को बहुमत के लिए दो और कांग्रेस को छह अतिरिक्त सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में सात निर्दलीय सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

बबाई में छह निर्दलीयों पर टिकी दोनों दलों की निगाहें

बबाई पंचायत समिति के 17 वार्डों में भाजपा के सात, कांग्रेस के चार और छह निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए हैं। प्रधान बनाने के लिए नौ सदस्यों का समर्थन जरूरी है। भाजपा को दो और कांग्रेस को पांच अतिरिक्त सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। यहां भी निर्दलीय सदस्यों का समर्थन प्रधान पद के चुनाव में निर्णायक रहेगा।

खेतड़ी पंचायत समिति में अब तक ये संभाल चुके हैं प्रधान पद की जिम्मेदारी

खेतड़ी पंचायत समिति में वर्ष 1995 से पहले रामकुमार शर्मा, सुमेर सिंह शेखावत और धुड़ाराम गुर्जर प्रधान रह चुके हैं। इसके बाद 21 अप्रैल 1995 से 11 फरवरी 2000 तक मदनलाल गुर्जर, 12 फरवरी 2000 से 23 फरवरी 2004 तक ग्यारसीलाल शर्मा, 15 मार्च 2004 से 10 फरवरी 2005 तक जसनाथ महाराज, 10 फरवरी 2005 से 10 फरवरी 2010 तक ओमा देवी गुर्जर तथा 10 फरवरी 2010 से 7 फरवरी 2015 तक बजरंग सिंह चारावास ने प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाली। वहीं, 7 फरवरी 2015 से 10 दिसंबर 2025 तक मनीषा गुर्जर दो बार प्रधान रहीं।

शुक्रवार को साफ होगी सत्ता की तस्वीर

दोनों पंचायत समितियों में किसी भी दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं होने से निर्दलीय सदस्यों का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है। अब शुक्रवार को होने वाले प्रधान पद के निर्वाचन के बाद ही स्पष्ट होगा कि खेतड़ी और बबाई पंचायत समितियों की कमान किसके हाथ में जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77