[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी कॉलेजों में अब फ्रेंच की पढ़ाई, पहले प्रोफेसर सीखेंगे फिर विद्यार्थियों को सिखाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी कॉलेजों में अब फ्रेंच की पढ़ाई, पहले प्रोफेसर सीखेंगे फिर विद्यार्थियों को सिखाएंगे

जनवरी 2027 से शुरू होगा 360 घंटे का विशेष प्रशिक्षण, 28 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन; विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे विदेश में शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते

झुंझुनूं : सरकारी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का कौशल विकास करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने नई पहल की है। इसके तहत सरकारी कॉलेजों के प्रोफेसरों को फ्रेंच भाषा में दक्ष बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद संबंधित प्रोफेसर अपने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा सिखाएंगे।

एलायंस फ्रांसेज ऑफ जयपुर के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम में शिक्षकों को फ्रेंच भाषा के ए-1, ए-2 और बी-1 स्तर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक प्रोफेसरों से 28 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षण जनवरी 2027 से शुरू होगा।

खास बात यह है कि झुंझुनूं के एनएमटी राजकीय कन्या महाविद्यालय और आरआर मोरारका राजकीय महाविद्यालय के एक-एक प्रोफेसर पहले से ही फ्रेंच भाषा का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब आयुक्तालय ने नए सिरे से आवेदन मांगकर अधिक से अधिक महाविद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की पहल की है।

360 घंटे का प्रशिक्षण, मिलेगा अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र

चयनित शिक्षकों को करीब 360 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत ऑनलाइन और प्रत्यक्ष, दोनों माध्यमों से कक्षाएं संचालित होंगी। प्रत्यक्ष प्रशिक्षण सत्र प्राथमिकता के आधार पर एलायंस फ्रांसेज ऑफ जयपुर में आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के प्रत्येक स्तर के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाणन परीक्षा होगी। शिक्षकों को बी-1 स्तर तक भाषाई दक्षता हासिल करनी होगी।

बीच में छोड़ा प्रशिक्षण तो प्रोफेसर से होगी खर्च की वसूली

प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले प्रोफेसरों को स्वघोषणा पत्र देना होगा। इसमें प्रशिक्षण पूरा करने, बी-1 स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने और विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा पढ़ाने की जिम्मेदारी स्वीकार करनी होगी। यदि कोई चयनित शिक्षक बीच में प्रशिक्षण छोड़ता है अथवा स्वेच्छा से कार्यक्रम से हटता है तो विभाग और सहयोगी संस्था की ओर से प्रशिक्षण पर खर्च की गई राशि संबंधित शिक्षक से वसूल की जाएगी।

प्राचार्य के माध्यम से भेजने होंगे आवेदन

इच्छुक प्रोफेसरों को संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से आवेदन करना होगा। प्राचार्यों को पात्र शिक्षकों के नाम आवश्यक दस्तावेजों के साथ 28 नवंबर तक ई-मेल के माध्यम से आयुक्तालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों का चयन उपलब्ध सीटों के आधार पर एलायंस फ्रांसेज ऑफ जयपुर के परामर्श से किया जाएगा।

इनका कहना है

महाविद्यालय के विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा सिखाने के लिए पहले से ही एक प्रोफेसर प्रशिक्षण ले रहे हैं। अन्य इच्छुक प्रोफेसर भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद संबंधित शिक्षक को विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा पढ़ानी होगी।

– प्रो. मनोज कुमार कुल्हार, प्राचार्य, एनएमटी राजकीय कन्या महाविद्यालय, झुंझुनूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77