श्रीमाधोपुर में एक घंटे जाम में फंसे रहे वाहन:एसडीएम की गाड़ी भी अटकी, सरकारी अस्पताल चौराहे से स्टेशन रोड तक लाइन लगी
श्रीमाधोपुर में एक घंटे जाम में फंसे रहे वाहन:एसडीएम की गाड़ी भी अटकी, सरकारी अस्पताल चौराहे से स्टेशन रोड तक लाइन लगी
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में बुधवार दोपहर सरकारी अस्पताल चौराहे से स्टेशन रोड तक करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में एसडीएम सौरभ भाम्बु की गाड़ी भी फंस गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालक जाम खुलने का इंतजार करते रहे।
जाम के कारण वाहन चालकों को निकलने का रास्ता नहीं मिला। पैदल राहगीरों को सड़क पार करने में परेशानी हुई। वहीं, सरकारी अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अस्थायी अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ती है व्यवस्था
शहर में अस्थायी अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग और ट्रैफिक पुलिस की कमी की समस्या बनी हुई है। प्रमुख बाजारों और सड़कों पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में थोड़ी सी अव्यवस्था होने पर जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रमुख चौराहों और व्यस्त रास्तों पर यातायात व्यवस्था सुधारने, बेतरतीब पार्किंग पर नियंत्रण करने और नियमित निगरानी की मांग की है।
थानाधिकारी बोले- ट्रैफिक पुलिस की नफरी नहीं
थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया- ट्रैफिक पुलिस की नफरी उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2570138

