जिला प्रमुख का नाम तय करने में डोटासरा की चली:पूर्व पीसीसी चीफ नारायण सिंह ने दिया था फ्रीहैंड; दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं सुनीता
जिला प्रमुख का नाम तय करने में डोटासरा की चली:पूर्व पीसीसी चीफ नारायण सिंह ने दिया था फ्रीहैंड; दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं सुनीता
सीकर : सीकर में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता गठाला जिला प्रमुख बनीं। जिला प्रमुख के बुधवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के पास बहुमत था। सुनीता लगातार दूसरी बार कांग्रेस पार्टी से जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
सीकर में जिला परिषद का परिणाम आने के बाद 21 नवंबर की दोपहर को मौजूदा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा अपने राजनीतिक गुरु और पूर्व पीसीसी चीफ नारायण सिंह के आवास पर पहुंचे थे। तब नारायण सिंह ने उन्हें फ्री हैंड दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 24 नवंबर की रात को सुनीता का नाम तय किया।
सीकर जिला परिषद की 49 सीटों में से सुनीता गठाला को 33 वोट मिले और उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सुनीता रणवां को 16 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के 36 और भाजपा के केवल 11 सदस्य जीतकर आए थे। हालांकि कांग्रेस के 3 सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की है। एक निर्दलीय ने भी भाजपा के पक्ष में वोट दिया है।
2846 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया था
सीकर में जिला प्रमुख बनीं सुनीता ने पंचायत चुनाव में वार्ड 11 से भाजपा के महेंद्र मुवाल को 2846 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। सुनीता को जिला परिषद में प्रत्याशी घोषित करने से ही उनके जिला प्रमुख की दावेदारी के लिए चर्चाएं शुरू हो गई थीं। सुनीता पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की करीबी लोगों में से एक हैं।

दूसरी बार बनी हैं जिला परिषद सदस्य
सुनीता गठाला दूसरी बार जिला परिषद सदस्य बनी हैं। वहीं इस बार वे कांग्रेस पार्टी से लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कांग्रेस पार्टी से करीब ढाई दशक से जुड़ी हुई हैं। वे पिछली सरकार के समय बीसूका जिला उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वहीं उनके पति धर्मेंद्र भी करीब तीन दशक से पार्टी से जुड़े हुए हैं, जो किसान कांग्रेस संगठन और यूथ कांग्रेस में कई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
चुनाव के बाद डोटासरा मिले थे नारायण सिंह से
सीकर में जिला परिषद का परिणाम आने के बाद 21 नवंबर की दोपहर को मौजूदा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा अपने राजनीतिक गुरु और पूर्व पीसीसी चीफ नारायण सिंह के आवास पर पहुंचे थे। तब नारायण सिंह ने उन्हें फ्री हैंड दे दिया था और कहा था कि तुम्हें जिसे जिला प्रमुख बनना है, उसे बनाओ। मैं तुम्हारे साथ हूं।
इसके बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर सदस्यों से बात की। सभी ने सुनीता के नाम पर सहमति जताई। दरअसल सुनीता विपक्ष में रहने के बावजूद भी लगातार समय-समय पर पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन और पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2570138

