रसोई गैस सब्सिडी के नियम बदले, जन आधार से एलपीजी आईडी की मैपिंग अनिवार्य
सीकर जिले में अब तक 68.65 प्रतिशत उपभोक्ताओं की हुई मैपिंग, शेष लाभार्थी जल्द करवाएं प्रक्रिया पूरी
सीकर : मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने योजना के नियमों में बदलाव करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सब्सिडी का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए जन आधार और एलपीजी आईडी की मैपिंग करवाना अनिवार्य है।
जिला रसद अधिकारी कपिल झाझड़िया ने बताया कि यदि किसी लाभार्थी परिवार के मुखिया का बैंक खाता बदल गया है तो नए बैंक खाते की जानकारी जन आधार और एलपीजी सब्सिडी पोर्टल दोनों पर अपडेट करवानी होगी।
सीकर में 31.35 प्रतिशत उपभोक्ताओं की मैपिंग बाकी
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सीकर जिले में कुल 8 लाख 3 हजार 176 गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े 3 लाख 98 हजार 366 परिवार शामिल हैं। जिले में अब तक 68.65 प्रतिशत उपभोक्ताओं की एलपीजी आईडी मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि 31.35 प्रतिशत उपभोक्ताओं की प्रक्रिया शेष है।
राशन डीलर के माध्यम से भी करवा सकेंगे मैपिंग
उपभोक्ता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाकर अथवा नजदीकी राशन डीलर के माध्यम से जन आधार और एलपीजी आईडी की मैपिंग करवा सकते हैं।
जिला रसद अधिकारी ने शेष लाभार्थियों से अपील की है कि रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए आवश्यकतानुसार बैंक खाते की जानकारी अपडेट करवाएं और जन आधार से एलपीजी आईडी की मैपिंग की प्रक्रिया जल्द पूरी करवाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2570129


