[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समूह के सदस्यों ने 68 छात्रों को जूते-जुराब दिए:शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया; टीचर्स ने आभार जताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

समूह के सदस्यों ने 68 छात्रों को जूते-जुराब दिए:शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया; टीचर्स ने आभार जताया

समूह के सदस्यों ने 68 छात्रों को जूते-जुराब दिए:शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया; टीचर्स ने आभार जताया

डूण्डलोद : डूण्डलोद के रामचन्द्र गोयनका स्कूल पूर्व सहपाठी समूह की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल में छात्रों को जूते और जुराब वितरित किए गए। समूह की ओर से स्कूल के 68 छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए जूते और जुराब प्रदान किए गए।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल संतोष कुमारी चौधरी ने समूह के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।समूह के वरिष्ठ सदस्य विष्णु खंडेलवाल ने छात्रों को विद्या शब्द का भावार्थ और शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व की जानकारी दी।

इस अवसर पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अंगीश कुमावत , शंकरलाल शर्मा, सुभाषचंद्र भूत, सीताराम जीनगर, रघुवीर सिंह पंवार, महेश कुमार बड़गुजर, हुसैन खान, हाजी इसाक एवं भगवती प्रसाद स्वामी सहित अन्य गणमान्यजन एवं विद्यालय के स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77