[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच हरिराम गुर्जर ने की केसीसी कार्यपालक निदेशक से की मुलाकात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोठड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच हरिराम गुर्जर ने की केसीसी कार्यपालक निदेशक से की मुलाकात

केसीसी की ठेका कंपनियों में स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार में प्राथमिकता : सरपंच गुर्जर

खेतड़ीनगर : गोठड़ा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच हरिराम गुर्जर ने बुधवार को केसीसी के कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख पुरुषोत्तमदास बोहरा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय युवाओं के रोजगार, क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सरपंच गुर्जर ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए केसीसी परियोजना में ठेके पर कार्यरत विभिन्न कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की। साथ ही कंपनी के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड से गोठड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का दिया आश्वासन

कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा ने सरपंच की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़े संभावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77