बालिका शिक्षा के लिए 16 बीघा जमीन दान, भामाशाह दाऊद हनीफ पिनारा का अभिनंदन
फतेहपुर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, भूमि दान से महाविद्यालय के विकास और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी नई दिशा
फतेहपुर शेखावाटी : बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय को 16 बीघा भूमि दान करने वाले भामाशाह दाऊद हनीफ पिनारा का महाविद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उनके योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि भामाशाह दाऊद हनीफ पिनारा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अब्दुल अजीज पिनारा, श्रीराम थालोड़ एवं महावीर बालान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. जेबी खान ने की। महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। पायल पारीक ने स्वागत उद्बोधन देकर अतिथियों का अभिनंदन किया।

बालिका शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा भूमि दान
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के प्रसार और बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में भामाशाहों की भूमिका महत्वपूर्ण है। दाऊद हनीफ पिनारा की ओर से 16 बीघा भूमि का दान महाविद्यालय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे भविष्य में शैक्षणिक सुविधाओं और आधारभूत संसाधनों के विस्तार की राह आसान होने की उम्मीद है।
महाविद्यालय परिवार ने भामाशाह पिनारा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह का योगदान आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की नींव तैयार करने में सहायक होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2569959


