मकर संक्रांति से पहले सीकर पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 लाख का प्रतिबंधित मांझा जब्त
रामलीला मैदान के पास 25 कार्टन से मिलीं 1500 चरखियां, शहर के विभिन्न इलाकों में बिक्री की थी तैयारी; कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
सीकर : मकर संक्रांति से पहले सीकर पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस ने रामलीला मैदान के पास से चाइनीज मांझे की 1500 चरखियां जब्त की हैं। बरामद मांझे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह मांझा शहर के विभिन्न इलाकों में बिक्री के लिए लाया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि 24 नवंबर को कोतवाली थाना पुलिस को भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर विशेष पुलिस दल गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने रामलीला मैदान के पास से मांझे से भरे 25 कार्टन बरामद किए। प्रत्येक कार्टन में 60 चरखियां मिलीं। पुलिस ने कुल 1500 चरखियां जब्त कर लीं।

आमजन और पक्षियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा राहगीरों, वाहन चालकों और पक्षियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। मकर संक्रांति के दौरान इससे होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अवैध मांझे की बिक्री और आपूर्ति पर निगरानी रख रही है।
कांस्टेबल दलीप कुमार की रही विशेष भूमिका
यह कार्रवाई जयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के पर्यवेक्षण में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह और पुलिस उप अधीक्षक सीकर शहर नवनीत कौर के मार्गदर्शन में कोतवाली थानाधिकारी सुनील जांगिड़ के नेतृत्व में गठित दल ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस दल में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल शंकरलाल एवं दलीप कुमार शामिल रहे। कार्रवाई में कांस्टेबल दलीप कुमार की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2570182

