मानोता जाटान की नवनिर्वाचित सरपंच निर्मला देवी ने संभाला पदभार:ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया स्वागत, विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
मानोता जाटान की नवनिर्वाचित सरपंच निर्मला देवी ने संभाला पदभार:ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया स्वागत, विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता जाटान ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच निर्मला देवी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ग्राम विकास अधिकारी रामवतार गुर्जर ने विधिवत रूप से सरपंच निर्मला देवी को कार्यभार ग्रहण करवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित उपसरपंच दीपिका कुमारी और पंचायत कार्यकारिणी का भी स्वागत किया।
विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर हुआ मंथन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच बहादुर मल मेघवाल रहे। इस दौरान ग्रामीणों के साथ गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई। पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच निर्मला देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाने के दौरान किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। जिन्होंने उन्हें मत दिया है और जिन्होंने मत नहीं दिया, वे सभी उनके लिए समान हैं। वे सभी ग्रामीणों को साथ लेकर चलेंगी और गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

पंचायत टीम मिलकर करेगी विकास कार्य
उपसरपंच दीपिका कुमारी ने कहा कि सरपंच निर्मला देवी के साथ पूरी पंचायत टीम मिलकर ग्राम पंचायत के विकास में योगदान देगी। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करवाने और पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे। वहीं सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सभी के सहयोग से मिलकर काम किया जाएगा।
समारोह में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही भागीदारी
कार्यक्रम का संचालन कॉमरेड रविन्द्र पायल ने किया। इस मौके पर उपसरपंच दीपिका कुमारी, वार्ड पंच प्रेम देवी, प्रदीप कुमार, स्नेहलता, सरोज देवी, जगदीप महला, चिरंजीलाल, लक्ष्मी, देवू, पूनम, पूर्व सरपंच अमरसिंह झाझड़िया, पूर्व सरपंच नरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व जिला पार्षद राजकुमार ढाका, रामकुमार स्वामी, जुगलाल शर्मा, चंदगीराम ठेकेदार, सुनील शर्मा, इंद्राज योगी, रामदेव पायल, धर्मपाल पायल, प्रताप शर्मा, सूबेदार सज्जन ढाका, गोकुल मेघवाल, विरेन्द्र पायल, देवकरण पायल, सुरेश ताखर, शम्भूदयाल शर्मा, मनवीर पायल, जलदीप पायल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2569752


