सीकर में 20 तोला सोना लेकर युवती लापता:पिता ने युवक पर जताया शक, कोचिंग गई छात्रा भी गायब; पुलिस जांच में जुटी
सीकर में 20 तोला सोना लेकर युवती लापता:पिता ने युवक पर जताया शक, कोचिंग गई छात्रा भी गायब; पुलिस जांच में जुटी
सीकर : सीकर में एक युवती घर से 20 तोला सोना लेकर लापता हो गई है। परिजनों ने युवक पर शक जताया है। मामले में परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती की तलाश कर रही है।
पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
19 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 23 नवंबर की सुबह घर पर नहीं दिखी। इसके बाद उसकी आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। जब परिवार ने घर में रखे सामान को चेक किया।
तब पता चला कि घर में रखे करीब 20 तौला सोने के जेवरात गायब है। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवार को आशंका है कि वह युवक पिछले कई दिनों से युवती के संपर्क में था। वह बहला-फुसलाकर युवती को साथ ले गया।
कोचिंग के लिए निकली युवती लापता
सीकर में कोचिंग के लिए निकली युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 22 नवंबर को उनकी बेटी कोचिंग जाने के लिए निकली थी लेकिन कोचिंग नहीं पहुंची और घर भी नहीं आई। युवती की उम्र 19 साल है। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2566829


