गणेशपुरा वाटर वर्क्स की स्टोरेज टैंक ओवरफ्लो हुआ:लाखों लीटर पानी बहा, वार्डवासियों ने जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की
गणेशपुरा वाटर वर्क्स की स्टोरेज टैंक ओवरफ्लो हुआ:लाखों लीटर पानी बहा, वार्डवासियों ने जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की
नवलगढ़ : नवलगढ़ के गणेशपुरा वाटर वर्क्स में 23 नवंबर की रात टंकी ओवरफ्लो होने से लाखों लीटर पानी बह गया। वार्डवासियों ने मामले की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
संबंधित इलाकों में नहीं हुई पानी की सप्लाई
स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्टोरेज टैंक से पानी बहता रहा, जबकि संबंधित इलाके में पानी की सप्लाई नहीं हुई। उनका कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही और समय पर निगरानी न होने से ऐसी स्थिति बार-बार बनती है। वार्डवासियों ने कहा कि कई इलाकों में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने वाटर वर्क्स में नियमित निगरानी की मांग की, ताकि आगे पानी बर्बाद न हो।
जांच कराने की मांग की
लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने को कहा है। उनका सवाल है कि जब आम लोगों से पानी बचाने की अपील की जाती है, तो सरकारी व्यवस्था में पानी की बर्बादी की जिम्मेदारी कौन लेगा?
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2566422

