शादी में खाना खाने से 24 लोगों की तबीयत बिगड़ी:13 का अस्पताल में इलाज जारी, सभी की हालत खतरे से बाहर
शादी में खाना खाने से 24 लोगों की तबीयत बिगड़ी:13 का अस्पताल में इलाज जारी, सभी की हालत खतरे से बाहर
रतनगढ़ : चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के हंसासर गांव में शादी का खाना खाने के बाद करीब 24 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी वाहनों से गवर्नमेंट जालान अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी का इलाज किया। करीब 11 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 13 का इलाज जारी है। अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि भर्ती सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
परिजनों के मुताबिक रात का खाना खाने के कुछ देर बाद लोगों को जी मचलाने लगा और उल्टियां होने लगीं। पहले चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, फिर यह संख्या करीब 24 तक पहुंच गई।
जालान अस्पताल के डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि अस्पताल पहुंचे लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों में योगेश (3) और कृष्णा (3), रितिका (10), पूनम (13), कुरड़ाराम (50), बीरबलराम (31), राधा (28), संतोष (30) और सुशीला (30), ओमदेवी (45), सुमन (25), सुमेर (38) और इंदिरा (37) शामिल हैं। बाकी लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
खाना खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने पर सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम गांव पहुंची। टीम के डॉ. अनिल और डॉ. प्रकाश नागोरा ने शादी वाले घर, कानाराम महला के यहां बने खाने की अलग-अलग चीजों के नमूने लिए। टीम के मुताबिक नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही तबीयत बिगड़ने की वजह पता चलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563795

