राजगढ़ कैंटीन में सूबेदार को हटाने का प्रस्ताव पारित:8साल से एक ही सूबेदार की ड्यूटी,भूतपूर्व सैनिक संघ ने की दूसरों को मौका देने की मांग
राजगढ़ कैंटीन में सूबेदार को हटाने का प्रस्ताव पारित:8साल से एक ही सूबेदार की ड्यूटी,भूतपूर्व सैनिक संघ ने की दूसरों को मौका देने की मांग
राजगढ़ : राजगढ़ में भूतपूर्व सैनिक संघ ने ईएसएम कैंटीन के उप मैनेजर पद पर मौजूदा उप मैनेजर को दोबारा नहीं लगाने का प्रस्ताव पारित किया। सोमवार को संघ की बैठक हुई। संघ ने प्रस्ताव मंजूर करने की सिफारिश सिलेक्शन बोर्ड से की है। इसके लिए 67 मध्यम तोपखाना रेजिमेंट को पत्र भेजा गया है। सोमवार को संघ के प्रांगण में बने शहीद स्मारक में बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए। बैठक में ईएसएम कैंटीन में उप मैनेजर के पद पर सूबेदार जयप्रकाश डूडी को दोबारा नहीं लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि जयप्रकाश डूडी पिछले 8 साल से उप मैनेजर की ड्यूटी कर रहे हैं। अब इस पद पर दूसरे लोगों को भी मौका मिलना चाहिए। सदस्यों ने वर्तमान मैनेजर को दोबारा मौका देने की बात भी कही। उन्हें पद पर आए अभी 1 साल हुआ है। संघ ने सिलेक्शन बोर्ड से प्रस्ताव स्वीकार करने की सिफारिश और अनुरोध किया है। इस बारे में संघ ने कमान अधिकारी, 67 मध्यम तोपखाना रेजिमेंट को पत्र भेजा है। पत्र की प्रतियां जीओसी 24 रैपिड डिविजन, कमांडर 24 तोपखाना ब्रिगेड और स्टेशन कमांडर बीकानेर सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।
सैकड़ों पूर्व सैनिक रहे मौजूद
बैठक में संघ अध्यक्ष सूबेदार मुकेश पूनिया, पूर्व अध्यक्ष सूबेदार उमेद सिंह पूनिया, जगत सिंह, संघ सचिव सूबेदार नंदलाल, हवलदार बनवारी लाल मूड, सूबेदार प्रताप सिंह और सूबेदार धीर सिंह मौजूद रहे। इनके अलावा कोषाध्यक्ष सूबेदार सतवीर सिंह, सूबेदार रामचंद्र, हवलदार ओमवीर सिंह रहर, हवलदार सवाई सिंह, हवलदार माल सिंह, सूबेदार वेद प्रकाश पूनिया और कप्तान धन सिंह पूनिया सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563795

