नीमरासर-भाऊवाला के किसानों को 200 वोल्ट बिजली ही मिल रही:85 कृषि कनेक्शनों को दो-तीन घंटे सप्लाई हो रही, किसानों ने धरने की चेतावनी दी
नीमरासर-भाऊवाला के किसानों को 200 वोल्ट बिजली ही मिल रही:85 कृषि कनेक्शनों को दो-तीन घंटे सप्लाई हो रही, किसानों ने धरने की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के नीमरासर और भाऊवाला गांव के किसानों ने कम वोल्टेज की समस्या को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला कलेक्टर और बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के नाम एसडीएम महिपाल सिंह राजावत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्या के स्थाई समाधान की मांग की।
अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुधार नहीं
अखिल भारतीय किसान संघ के खीराजाराम और महेंद्र कुमार ने बताया- बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या बताई गई, लेकिन वोल्टेज में सुधार नहीं हुआ। कम वोल्टेज के कारण कृषि मोटरें ठीक से नहीं चलतीं और बार-बार जल जाती हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

किसान सरदारशहर अधिशासी अभियंता और भानीपुरा सहायक अभियंता कार्यालय के सामने भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। किसानों के मुताबिक, अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
एक ही फीडर से जुड़े 85 कृषि कनेक्शन, 200 वोल्ट बिजली ही मिल रही
नीमरासर और भाऊवाला गांव के करीब 85 कृषि कनेक्शन एक ही फीडर से जुड़े हैं। किसानों ने बताया कि इन कनेक्शनों को करीब 200 वोल्ट बिजली मिल रही है, जबकि कृषि मोटर चलाने के लिए करीब 450 वोल्ट की जरूरत है। कम वोल्टेज से मोटरें जल रही हैं और खेतों में सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों ने कहा कि राज्य सरकार के नियम के मुताबिक 6 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन उन्हें रोज दो से तीन घंटे ही सप्लाई मिल रही है।
धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ तो 25 नवंबर को भारतीय किसान संघ के बैनर तले भानीपुरा सहायक अभियंता कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम महिपाल सिंह राजावत ने ज्ञापन लेकर जल्द समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान महेंद्र कुमार, खीराजाराम, भगवानाराम, मनफूल, मनोहर सिंह, इंद्राज, कपिल सिंह, मनीराम, दिलीप और मुकेश सहित किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563776


