सुजानगढ़ में दीपावली पर नहीं मिला उपार्जित अवकाश का भुगतान:सफाई कर्मचारियों ने की पीएफ, एरियर और पदोन्नति की मांग, आंदोलन की चेतावनी
सुजानगढ़ में दीपावली पर नहीं मिला उपार्जित अवकाश का भुगतान:सफाई कर्मचारियों ने की पीएफ, एरियर और पदोन्नति की मांग, आंदोलन की चेतावनी
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उपार्जित अवकाश, एल 1, एल 2, पीएफ, एरियर और पदोन्नति की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। जल्द निस्तारण नहीं होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी गई।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के स्थानीय अध्यक्ष रेवंतमल पंवार के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने सभापति मदनलाल गुलेरिया को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने उपार्जित अवकाश, एल 1, एल 2, पीएफ और एरियर सहित पदोन्नति की मांगें रखीं। ज्ञापन में बताया गया कि कर्मचारियों की ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनका जल्दी निस्तारण करने की मांग की गई। अध्यक्ष रेवंतमल ने बताया कि कई नगर निकायों में दीपावली पर कर्मचारियों को उपार्जित अवकाश का भुगतान मिला। लेकिन सुजानगढ़ में भुगतान नहीं किया गया।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर जल्दी मांगें मानते हुए भुगतान नहीं किया गया, तो कड़े कदम उठाने पर विवश होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में संतोष कुमार, रणजीत जमादार, शिवभगवान जमादार, मंगल हटवाल, बालचंद, आकाश, त्रिलोक, नानक राम, राजाराम, किशन पंवार, अशोक कुमार, विनोद, मुकेश, विकी और मुन्ना लाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी साथ रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2563770

