[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

192 पव्वे देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 6,050 रुपए की शराब जब्त की; आरोपी के पास कोई परमिट नहीं था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

192 पव्वे देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 6,050 रुपए की शराब जब्त की; आरोपी के पास कोई परमिट नहीं था

192 पव्वे देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 6,050 रुपए की शराब जब्त की; आरोपी के पास कोई परमिट नहीं था

तारानगर : चूरू जिले की तारानगर पुलिस ने 192 पव्वे अवैध देसी शराब जब्त कर संजय कुमार नायक को गिरफ्तार किया। शराब की कीमत करीब 6,050 रुपए बताई गई है। तारानगर थाने के एएसआई राजूसिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। वे गांव सात्युं बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि राजपुरा गांव में नायकों के मोहल्ले से पूनिया की ढाणी जाने वाले कच्चे रास्ते पर चुन्नीलाल के घर के सामने एक युवक शराब के कट्टों के साथ खड़ा है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक कट्टे लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजपुरा निवासी संजय कुमार नायक बताया। तलाशी में दो कट्टों से राजस्थान निर्मित ढोला मारू देसी शराब के 192 पव्वे मिले। इनमें 130 पव्वे स्ट्रांग देसी शराब और 62 पव्वे सादा देसी शराब के थे। संजय के पास शराब रखने या ले जाने का लाइसेंस अथवा परमिट नहीं मिला। पुलिस ने शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जांच हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार को सौंपी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77