राजगढ़ कॉलेज में नशामुक्ति व्याख्यान हुआ:नाटक मंचन से दिया संदेश, 10 नशामुक्ति सखा-सखियां चुने जाएंगे
राजगढ़ कॉलेज में नशामुक्ति व्याख्यान हुआ:नाटक मंचन से दिया संदेश, 10 नशामुक्ति सखा-सखियां चुने जाएंगे
सादुलपुर : सादुलपुर के राजकीय कॉलेज राजगढ़ में सत्र का पांचवां नशामुक्ति व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम नई किरण नशामुक्ति केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना और आईक्यूएसी ने मिलकर किया। महाविद्यालय में 10 नशामुक्ति सखा-सखियों का चयन होगा। उन्हें नशामुक्ति किट दी जाएगी।
तीन संस्थाओं ने मिलकर किया आयोजन
सादुलपुर के राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में सत्र का पांचवां नशामुक्ति व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम नई किरण नशामुक्ति केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना और आईक्यूएसी ने मिलकर किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य जगबीर सिंह ने की।
प्राचार्य बोले- नशे से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर असर
प्राचार्य जगबीर सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर असर डालता है। उन्होंने छात्राओं से खुद नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही परिवार, समाज और आसपास के लोगों को जागरूक करने की भी अपील की। कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी प्रताप कस्वां मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने तंबाकू और निकोटीन, शराब, अफीम और डोडा-पोस्त, गांजा, चरस, हेरोइन, स्मैक, कोकीन, सिंथेटिक ड्रग्स और नशीली दवाइयों के दुरुपयोग के असर बताए।
नशामुक्ति व्यक्तिगत संकल्प के साथ सामूहिक जिम्मेदारी भी
कस्वां ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और इसके सामाजिक व पारिवारिक नतीजों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति व्यक्तिगत संकल्प के साथ सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सकारात्मक जीवनशैली और परिवार के सहयोग से नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सकती है।
10 नशामुक्ति सखा-सखियों का होगा चयन
नई किरण नशामुक्ति केंद्र की प्रभारी डॉ. अनीता गोस्वामी ने बताया कि महाविद्यालय में 10 नशामुक्ति सखा-सखियों का चयन किया जाएगा। उन्हें नशामुक्ति किट दी जाएगी। ये सखा-सखियां महाविद्यालय परिसर, गोद ली गई बस्ती और आसपास के इलाकों में लोगों को जागरूक करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563776


