सीकर में वकीलों का फूटा गुस्सा, उपभोक्ता आयोग कार्यालय पर जड़ा ताला
सीकर में वकीलों का फूटा गुस्सा, उपभोक्ता आयोग कार्यालय पर जड़ा ताला
सीकर : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष अजय बंसल की कार्यशैली को लेकर अभिभाषक संघ सीकर का विरोध जारी है। सोमवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित न्यायालयों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर उपभोक्ता आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप आयोग कार्यालय पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष का स्थानांतरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
अभिभाषक संघ का आरोप है कि आयोग अध्यक्ष अजय बंसल लंबित प्रकरणों में बिना सुनवाई के मनमाने तरीके से आदेश पारित कर रहे हैं। साथ ही अधिवक्ताओं और पक्षकारों के साथ दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगाए गए हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर संघ की ओर से 3 जुलाई 2026 से अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपभोक्ता आयोग कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। उन्होंने अध्यक्ष की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष अजय बंसल के अन्यत्र स्थानांतरण की मांग दोहराई।
अभिभाषक संघ के महासचिव विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक आयोग अध्यक्ष का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2563182
