[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में “द साइलेंस ऑफ नेगलेक्टेड पेरेंट्स” पुस्तक का भव्य विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूजयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में “द साइलेंस ऑफ नेगलेक्टेड पेरेंट्स” पुस्तक का भव्य विमोचन

जयपुर में "द साइलेंस ऑफ नेगलेक्टेड पेरेंट्स" पुस्तक का भव्य विमोचन

जयपुर : राजा पार्क स्थित पिंक कैफ़े में रविवार को लेखक खालिद अख्तर की पुस्तक “The Silence of Neglected Parents” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, साहित्य प्रेमियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आई.ए.एस. ए. आर. खान ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, सलाहुद्दीन अहमद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को मंच पर आमंत्रित कर और उनका स्वागत कर की गई। इसके बाद सभी अतिथियों ने मिलकर पुस्तक का अनावरण किया और पुस्तक को हाथ में लेकर सामूहिक फोटो खिंचवाया।

इस अवसर पर डॉ. रहीम खान ने पुस्तक के बारे में उद्घाटन वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में माता-पिता की खामोशी को समझना सबसे बड़ी जरूरत है, और यह पुस्तक समाज को आईना दिखाने का काम करेगी। पुस्तक की प्रस्तावना लिखने वाले साहित्यकार रिज़वान ऐजाज़ी ने कहा कि यह पुस्तक सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि उन माता-पिता की आवाज है, जिन्हें समाज ने अकेला छोड़ दिया है।

इसके बाद माता-पिता को समर्पित एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी श्रोताओं को भावुक कर दिया। पुस्तक के लेखक खालिद अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा उन्हें समाज में उपेक्षित माता-पिता की पीड़ा को देखकर मिली। उन्होंने कहा, “बुजुर्ग माता-पिता को पैसा नहीं, समय और सम्मान चाहिए।”

मुख्य अतिथि सलाहुद्दीन अहमद (पूर्व मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार) ने अपने संबोधन में कहा:

“यह पुस्तक समाज के उस दर्द को सामने लाती है, जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी समाज सेवा है। मैं लेखक खालिद अख्तर को इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर पुस्तक लिखने के लिए बधाई देता हूँ। सरकार और समाज, दोनों को मिलकर बुजुर्गों के सम्मान के लिए काम करना होगा।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ए. आर. खान (पूर्व आई.ए.एस.) ने कहा:

“खालिद अख्तर ने एक ऐसे विषय को उठाया है, जिस पर बात करना बहुत जरूरी था। यह पुस्तक हर बेटे-बेटी को अपने माता-पिता के प्रति अपने कर्तव्य की याद दिलाएगी। मैं इस पुस्तक की सफलता की कामना करता हूँ।”

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रहीम ख़ान ने किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने लेखक से अपनी प्रति पर हस्ताक्षर करवाए और जलपान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77