[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोलसिया सीएचसी में बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक:स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को किया जागरूक, कोई बच्चा अभियान से न छूटे इस पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कोलसिया सीएचसी में बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक:स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को किया जागरूक, कोई बच्चा अभियान से न छूटे इस पर जोर

कोलसिया सीएचसी में बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक:स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को किया जागरूक, कोई बच्चा अभियान से न छूटे इस पर जोर

कोलसिया : कोलसिया के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए खुराक दिलाने की जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों से बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाने की अपील की।

केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप जाखड़ ने बताया कि अभियान में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि कोई बच्चा इससे छूटे नहीं। उन्होंने अभिभावकों से अभियान में सहयोग करने और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ सुमन, आमोद, सावित्री, सुनीता और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77